एक्सप्लोरर

VIDEO: JDS नेता के मर्डर पर भड़के CM कुमारस्वामी, कहा- हत्यारा को बेरहमी से मार डालो

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री यह मेरा आदेश नहीं था. संदिग्ध दो अन्य मर्डर केस में भी वांछित हैं. वह जेल में था और उसने अब एक और हत्या कर दी.

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री फोन पर बात करते हुए साफ शब्दों में कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'हत्या करने वाले को बेरहमी से मार डालो.' लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक मुख्यमंत्री कैसे किसी शख्स को मार डालने की बात कर सकता है.

दरअसल, जेडीएस के एक नेता प्रकाश की मंड्या जिले में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रकाश की पत्नी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष है. अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को प्रकाश की उस वक्त हत्या की जब वह कार से मद्दूर जा रहे थे. चश्मदीदों का कहना है कि अपराधियों ने कार के दरवाजे खोलकर गोलीबारी की.

प्रकाश मांड्या में मैसूर रोड पर अपनी कार में थे जब उन्हें चार बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून डाला. प्रकाश को गंभीर हालत में मांड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

जिसके बाद जेडीएस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी भड़क उठे. हत्या के बाद फोन पर किसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "वे (प्रकाश) अच्छे आदमी थे. मुझे नहीं पता कि उसे किसने मारा. उस अधर्मी को बेरहमी से मार दो. इसमें कोई समस्या नहीं है." मुख्यमंत्री शायद पुलिस अधिकारी से बात कर रहे थे.

हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने भावना और गुस्से में ऐसा कर दिया था. उन्होंने कहा, ''बतौर मुख्यमंत्री यह मेरा आदेश नहीं था. यह गुस्से की वजह से था. संदिग्ध दो अन्य मर्डर केस में भी वांछित हैं. वह जेल में था और उसने अब एक और हत्या कर दी.''

हत्या के मामले में मद्दूर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि बदले की भावना से प्रकाश की हत्या की गई हो.

उन्होंने कहा, ''दो साल पर जेडीएस नेता कुमार उर्फ केबल कुमार की मंडया में बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी. तब ऐसी खबर थी की प्रकाश इस मामले में शामिल हैं. हो सकता है कि विरोधी गुट ने प्रकाश को मारा हो. हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी.''

देश का मूड: UP में महागठबंधन बना तो मोदी की राह मुश्किल, पूर्ण बहुमत से दूर रहेगा NDA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget