एक्सप्लोरर

9वीं की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म, प्रशासन के फूले हाथ-पांव; जांच में जुटी कर्नाटक पुलिस

Karnataka Minor Gives Birth to Baby: यादगिर के सरकारी आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के प्रसव ने स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया. घटना के बाद आयोग, डीसी और पुलिस सभी हरकत में आ गए हैं.

कर्नाटक के यादगिर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा ने देर रात स्कूल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया. प्रशासन ने घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए POCSO के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू की है. मां और बच्चा सुरक्षित हैं और उनका इलाज किया जा रहा है. कर्नाटक राज्य बाल अधिकार आयोग के सदस्य शशिधर कोसुम्बे ने बताया कि यादगिर जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा ने गुरुवार (28 अगस्त, 2025) तड़के 2.30 बजे टॉयलेट में एक बच्चे को जन्म दिया. मामले के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

बाल अधिकार आयोग की कार्रवाई
कोसुम्बे ने बताया कि आयोग ने स्वयं संज्ञान (suo moto) लेते हुए मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है. जिला बाल अधिकार संरक्षण अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके.

डीसी का अस्पताल दौरा
जिलाधिकारी हर्षल भोयर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां नाबालिग मां और नवजात का इलाज हो रहा है. उन्होंने कहा, “मैंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की है और पुलिस में शिकायत दर्ज करने व विस्तृत रिपोर्ट तुरंत देने के आदेश दिए हैं.” भोयर ने बताया कि पहली नजर में विद्यालय के कर्मचारियों और वार्डन की लापरवाही साफ है. वे KREIS (कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसायटी) से कार्रवाई की सिफारिश करेंगे.

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक पृथ्वीक शंकर ने कहा कि इस मामले में POCSO अधिनियम के तहत प्रिंसिपल, वार्डन, स्टाफ नर्स और पीड़िता के भाई पर मामला दर्ज किया जाएगा. जांच के बाद भारतीय दंड संहिता (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी. मुख्य कार्यकारी अधिकारी लविश ओर्डिया डीसी और एसपी के साथ अस्पताल दौरे पर मौजूद थे. पीड़िता की उम्र उसके शैक्षणिक दस्तावेजों के अनुसार 17 वर्ष है. मामले के बारे में पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget