एक्सप्लोरर

Karnataka BJP Leader Murder: कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत पर गृहमंत्री अरगा जनेंद्र का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

BJP Worker Praveen Nettaru: प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले को लेकर हिंदुवादी संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है. गुस्सा इतना है कि कार्यकर्ता बीजेपी नेताओं पर ही भड़क गए.

Praveen Nettaru Murder: कर्नाटक (Karnataka) में बीजेपी कार्यकर्ता (BJP Worker) प्रवीण नेट्टारू (Praveen Nettaru) की सरेआम हत्या के बाद राज्य में बवाल बढ़ता ही जा रहा है. इस मामले पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) से लेकर गृहमंत्री (Home Minister) तक के बयान सामने आ रहे हैं. कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा जनेंद्र ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि हमारा संदेह पीएफआई (PFI) और एसडीपीआई (SDPI) पर है. अभी किसी पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है. इसलिए अभी ये नहीं कहा जा सकता कि हां इस व्यक्ति हत्या की है. पुलिस जल्द ही हत्यारे को पकड़ लेगी, वो चाहे जो भी हो.

तो वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सरकार के एक साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रम को ही रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने प्रवीण नेट्टारू के परिवार के कष्ट को देखते हुए ये फैसला लिया है. मेरी अंतर्रात्मा ने मुझे शोकग्रस्त मां और पत्नी को देखकर ये उत्सव मनाने की अनुमित नहीं दी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि ये निर्णय किसी के दवाब में आकर नहीं लिया गया है.

बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर आक्रोश

प्रवीण नोट्टारू की हत्या के मामले को लेकर दक्षिण कन्नड़ जिले में हिंदुवादी संगठनों में जबदरदस्त आक्रोश है. इनके गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बीजेपी नेताओं पर ही भड़क गए. इतना ही नहीं  प्रवीण के परिजनों से मिलने पहुंचे स्थानीय सांसद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की कार को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया था. लोगों ने गाड़ियों के पहियों से हवा निकालने और उसे पलटने की भी कोशिश की.

पीएफआई और एसडीपीआई पर लग रहा आरोप

प्रवीण नेट्टारू (Praveen Nettaru) की हत्या का आरोप पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) पर लग रहा है. वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने इन दोनों संगठनों पर ये आरोप लगाया है. गौरतलब है कि मंगलवार 26 जुलाई की रात को बीजेपी युवा (Youth BJP) मोर्चा के नेता प्रणीण नेट्टारू की उसकी ही दुकान पर हत्या कर दी थी. ये हत्या मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने की थी.

ये भी पढ़ें: Karnataka: प्रवीण नेट्टारू की हत्या मामले में पुलिस ने 21 लोगों को लिया हिरासत में, PFI से जुड़े होने की आशंका

ये भी पढ़ें: Karnataka: बीजेपी नेता की हत्या से बवाल, CM बोम्मई ने रद्द किया सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget