एक्सप्लोरर

कर्नाटक के बीजेपी MLA ने डीके शिवकुमार को बताया अपना गुरू, बोम्मई बोले- दिक्कतें खत्म करने के लिए करेंगे बात

कर्नाटक में बीजेपी विधायक के बदले सुर पर राज्य के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी. उनका कहना था कि वह नाराज विधायक से बात करके मसले का हल निकालेंगे.

Karnataka Politcs: कर्नाटक बीजेपी के विधायक एसटी सोमशेखर गौड़ा ने कांग्रेस सरकार में राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को अपना गुरू बताया है. अब इस पर कर्नाटक बीजेपी के नेता और राज्य के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई का बयान आया है. उन्होंने कहा, कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर सोमशेखर नाराज हैं, मैं उनसे बात करूंगा और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास भी करूंगा.'

कर्नाटक में बीजेपी विधायकों की मुलाकात पर भी बोम्मई ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'जब मैं राज्य का सीएम था तब मुझसे भी कांग्रेस के कई विधायक मुलाकात करने आते थे, क्योंकि विधायकों की उनकी विधानसभा से जुड़े हुए कई ऐसे काम होते हैं जिनको सरकार ही कर सकती है. इसलिए इसमें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

'बीजेपी में ही बने रहेंगे सभी विधायक'
कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने डीके शिवकुमार पर जरूरी मुद्दों से ध्यान बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'वो (डीके शिवकुमार) केवल ध्यान बांटने के लिए ऐसा कर रहे हैं. वह सरकार के ऊपर लगे भ्रष्टाचार, ठेकेदारों को पैसे के भुगतान नहीं होने जैसी बड़ी समस्याओं से अपना ध्यान बंटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. उनका ऐसा दावा कि बीजेपी के विधायक कांग्रेस में आ जाएंगे सही नहीं है. हमारे सारे विधायक हमारे पास ही रहेंगे.'

बीजेपी विधायकों के कांग्रेस से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, मैं पहले भी आपसे कह चुका हूं कि विधायक एक दूसरे से मिलते रहते हैं इसको पार्टी बदलने के साइन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

डीके शिवकुमार को लेकर क्या बोले थे बीजेपी एमएलए?
बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर गौड़ा ने एक कार्यक्रम के दौरान डीके शिवकुमार की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'अगर मैं सहकारी क्षेत्र में आगे बढ़ा हूं तो यह मेरे 'गुरु' डीके शिवकुमार की वजह से हुआ. उन्होंने ही मेरी मदद की थी. मुझे जेपी नगर ब्लॉक नहीं दिया गया था. डीके शिवकुमार ने मुझे जेपी नगर का संयुक्त सचिव बना दिया. उन्होंने मुझे उत्तरहल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी बनाया था.'

ये भी पढ़ें: 'केसीआर की पार्टी बीजेपी की बी-टीम'- के कविता के आरोपों का तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget