एक्सप्लोरर

'...तो तुरंत राजनीति छोड़ देंगे', विधानसभा में जब बोले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, हंसी-ठहाके भी हुए

Karnataka Assembly Proceedings: सीएम सिद्धारमैया ने उनके भाषण के दौरान बार-बार टोका टीकी करने वाली बीजेपी नेता से मजाक में तंज कसा और कहा आप बैठ जाइए ऐसा करने से आप नेता विपक्ष नहीं बनेंगे.

Karnataka Politcs: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार (12 जुलाई) को विधानसभा में कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी समझौते की राजनीति (एडजस्टमेंट पॉलिटिक्स) नहीं की है और यदि कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने ऐसा किया है तो वह तुरंत राजनीति छोड़ देंगे.

सदन में इस बात पर थोड़ा हंसी ठट्ठा भी हुआ कि विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा. सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता बसनगौड़ा पाटिल यतनाल पर यह कहते हुए चुटकी ली कि उनको जानकारी है कि पाटिल को इस पद के लिए नहीं चुना जाएगा.

'बैठ जाइए, बीजेपी आपको नहीं बनाएगी नेता विपक्ष'
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जब जनता दल (सेक्युलर) नेता एच. डी. कुमारस्वामी सदन में संबोधन दे रहे थे तब सीएम ने गृह ज्योति योजना पर स्पष्टीकरण देने के लिए हस्तक्षेप किया था. यतनाल के बार-बार आपत्ति जताने के बीच सिद्धारमैया ने कहा, मैं जानता हूं कि आप भी विपक्ष के नेता बनने के इच्छुक लोगों में से एक हैं, कृपया इस गलतफहमी में न रहें कि बार-बार आपत्ति जताने और हस्तक्षेप करने से आपको विपक्ष का नेता बना दिया जायेगा. 

सिद्धारमैया ने कहा, ऐसा कभी नहीं होगा, कृपया बैठिए. वे (बीजेपी नेतृत्व) जिसे चाहेंगे उसे नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) बना देंगे. गलतफहमी में मत रहिए कि आपको (एलओपी) केवल इसलिए बना दिया जाएगा, कि जब कोई बोल रहा होता है तो आप बार-बार हस्तक्षेप करते हैं. मेरी जानकारी के अनुसार, वे आपको नेता विपक्ष नहीं बनायेंगे.

'नहीं की समझौते की राजनीति'
विधानमंडल सत्र शुरू होने का दूसरा सप्ताह होने के बावजूद राज्य में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने अभी तक विपक्ष के नेता की नियुक्ति नहीं की है. यतनाल ने सिद्धारमैया को याद दिलाया कि 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले, उन्होंने बार-बार कहा था कि जद (एस) नेता कुमारस्वामी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, लेकिन चुनाव के बाद कुमारस्वामी इस पद पर काबिज हुए. 

उन्होंने सिद्धारमैया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप अब भविष्यवाणी कर रहे हैं कि मैं विपक्ष का नेता नहीं बनूंगा इसका मतलब है कि मैं 100 प्रतिशत विपक्ष का नेता बनूंगा.

यतनाल ने कहा, आपको (सिद्धारमैया) जानकारी है कि मैं नेता प्रतिपक्ष नहीं बनूंगा, इसका मतलब है कि आपने (बीजेपी में) किसी के साथ समझौता कर लिया है. सिद्धारमैया ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी समझौते की राजनीति नहीं की है. उन्होंने कहा,  आप किसी से भी पूछ सकते हैं कि जब मैं विपक्ष में था तो क्या मैं किसी मुख्यमंत्री या मंत्री के घर कोई मदद मांगने गया था.

'उन्हें भी थैंक्यू, जिन्होंने...', बंगाल पंचायत चुनाव में TMC की बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget