एक्सप्लोरर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीवारों की लिस्ट, नेताओं के पुत्र-पुत्रियों को भी मिला टिकट

टिकट वितरण में पांच नेता पुत्र-पुत्रियों को टिकट दिया है. मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और मौजूदा विधायक प्रियांक खड़गे को चैतपुर सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या, कृष्णप्पा के बेटे कृष्ण, शामनुर शिवशंकरप्पा के बेटे एसएस मल्लिकार्जुन और टीबी जयचंद्रा के बेटे संतोष जयचंद्रा को टिकट मिला है.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 218 उम्मीदवारों की सूची जारी की. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, चांमुडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि उनकी मौजूदा सीट वरुणा से उनके बेटे यथींद्र को टिकट मिला है. प्रदेश अध्यक्ष जीडी परमेश्वर कोराटगिरे से चुनाव मैदान में होंगे. पार्टी ने 14 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है. एक सीट सहयोगी दल के उम्मीदवार के लिए छोड़ी गई है जबकि 5 सीटों पर नाम का एलान बाकी है. टिकट वितरण में पांच नेता पुत्र-पुत्रियों को टिकट दिया है.

इन नेताओं के पुत्र-पुत्रियों को मिला टिकट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और मौजूदा विधायक प्रियांक खड़गे को चैतपुर सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा रामालिंगा रेड्डी की बेटी सौम्या, कृष्णप्पा के बेटे कृष्ण, शामनुर शिवशंकरप्पा के बेटे एसएस मल्लिकार्जुन और टीबी जयचंद्रा के बेटे संतोष जयचंद्रा को टिकट मिला है. इनमें से कुछ समय विधायक भी हैं. सूत्रों के मुताबिक कई नेता अपने परिवार के लिए टिकट मांग रहे थे. सिद्धारमैया के बारे में चर्चा थी कि वो दो सीटों से लड़ सकते हैं लेकिन वो एक सीट से ही लड़ेंगे.

टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण

जहां तक जातीय समीकरण का सवाल है तो घोषित 118 उम्मीदवारों में से 42 लिंगायत, 6 रेड्डी, 39 वोक्कालिगा, 36 अनुसूचित जाति, 52 ओबीसी, 15 मुस्लिम समुदाय से हैं. 15 महिलाओं को टिकट दिया गया है. उम्र के लिहाज से देखें तो 25-40 साल के 24, 41-50 साल के 49, 51-60 साल के 72, 61-70 साल के 66, 70 साल से ज्यादा के सात उम्मीदवार हैं.

कांग्रेस ने एक सीट सहयोगी कर्नाटक रैथा संघ नाम की पार्टी के लिए छोड़ी है. हालांकि इस पार्टी का विलय योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया में हो चुका है. जेडीएस से कांग्रेस में शामिल हुए सभी विधायकों को टिकट दी गई है. कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य प्रभारी केसी वेणुगोपाल के साथ अलग से बैठक करने के बाद उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाई.

2012 में किसको मिली थीं कितनी सीटें?

2012 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 122, बीजेपी को 43 और जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं. इस बार 12 मई को वोटिंग है जबकि 15 मई को नतीजे आएंगे. नजरें इस बात और टिकी हैं कि लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देने का कांग्रेसी दांव पार्टी की कितनी मदद करता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget