एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: 'राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं', बेलगावी में चुनावी जनसभा में बोले अमित शाह

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के बेलगावी में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है. वे त्रिपुरा, असम और नागालैंड में हार गए. यह BJP ही है जिसने PFI पर प्रतिबंध लगाया.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेंगलुरू में रोड शो किया. इसके बाद उनकी कई जनसभाएं भी होनी हैं. जानकारी के मुताबिक अमित शाह की कुल 4 जनसभाएं होनी हैं. अमित शाह ने बेलगावी में लोगों को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया. केंद्रीय गृह मंत्री ने सावरकर और भगवान हनुमान का अपमान करने की बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

अमित शाह ने कहा, 'बीजेपी ने कर्नाटक में किसानों के लिए काम किया है. हमने किसानों को कई फायदे दिए हैं. कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया, लेकिन बीजेपी ने मराठों का विकास किया और उनका सम्मान किया. पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर भगवान राम भक्तों के सपनों को पूरा किया.'  

'राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है'
अपने संबोधन में अमित शाह ने सीधे तौर पर राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने भगवान बजरंगबली का अपमान किया. राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है. वे त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों में हार गए. यह बीजपी ही है जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और जनता को राशन दिया, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा दी. डबल इंजन की सरकार ने जनता की भलाई के लिए काम किया है.'

13 मई को आएंगे नतीजे
10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं जिसके नतीजों का एलान 13 मई को होना है. इससे पहले सभी दल चुनावी राज्य में रैलियां और सभाएं कर रही हैं. 5 मई को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जनसभाएं करते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी. वहीं अब बीजेपी भी जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Congress Allegation: 'पीएम मोदी का चहेता कर रहा खरगे के परिवार की हत्या की साजिश', कांग्रेस नेता ने लगाए बीजेपी पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget