एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: '4 फीसदी मुस्लिम रिजर्वेशन वापस लाओगे तो...', कर्नाटक में अमित शाह का कांग्रेस पर वार

Karnataka Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  मंगलवार को कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब पीएफआई से बैन हटाना है.

Amit Shah Karnataka Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  मंगलवार (25 अप्रैल) को कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने  वोट बैंक के लिए मुसलमानों कों आरक्षण दिया था, लेकिन हमने इसे खत्म कर दिया. हमने मतों की चिंता नहीं की. 

अमित शाह ने विजयपुरा में रैली को संबोधित करते कहा, ''कांग्रेस के अध्यक्ष ( प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार) कहते हैं कि कांग्रेस की सरकार आई तो मुस्लिम रिजर्वेशन फिर से आएगा.  मैं पूछना चाहता हूं कि आप यह 4 फीसदी मुस्लिम रिजर्वेशन वापस लाओगे तो किस का कम करोंगे? वोक्कालिगा का कम करोगे? लिंगायतों का कम करोगे? दलितों का कम करोगे या ओबीसी का कम करोगे? अगर चार फीसदी आरक्षण कांग्रेस बढ़ाना चाहती है तो किसी का कम करेगी ही. मैं आज इस मंच से पूछता हूं कि आप किस का कम करोगे.''

दरअसल डी. के. शिवकुमार ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुस्लिम आरक्षण को बहाल करने का वादा किया था. शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (25 अप्रैल) को निर्देश दिया कि कर्नाटक सरकार का मुस्लिमों के लिए चार प्रतिशत रिजर्वेशन खत्म करने का फैसला नौ मई तक लागू नहीं होगा. इस चार फीसदी आरक्षण में से वोक्कालिगा को 2-सी श्रेणी का दो प्रतिशत आरक्षण और लिंगायत को 2-डी श्रेणी का दो प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. 

अमित शाह ने क्या कहा?
शाह ने कहा कि हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देता लेकिन कांग्रेस ने मुस्लिमों को रिजर्वेशन वोट बैंक की राजनीति के लिए दिया. यहां धर्म के आधार पर 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण था. बीजेपी की सरकार ने वोट बैंक की लालच में पड़े बिना, इसे समाप्त कर दिया है. हम मानते हैं कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए.'' दरअसल कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार ने 2-बी श्रेणी के तहत मुसलमानों के लिए चार फीसदी  रिजर्वेशन को खत्म करने का निर्णय किया है.

'कांग्रेस लिंगायतों का अपमान करती रही'
शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लिंगायतों का अपमान करती रही है. दूसरी ओर जेडीएस है. पिछली बार मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की झोली में बैठ गए. जेडीएस को वोट देने का मतलब है कांग्रेस को वोट और कांग्रेस को वोट देने का मतलब पीएफआई से बैन हटाना है. 

उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव कर्नाटक के भविष्य को बदलने का चुनाव है। राजनीतिक स्थिरता केवल और केवल भाजपा दे सकती है. नए कर्नाटक का नारा नए कर्नाटक का विश्वास और नए कर्नाटक का स्वप्न केवल पीएम मोदी पूरा कर सकते हैं. आप(कांग्रेस) भाजपा से आए हुए नेताओं के आधार पर चुनाव लड़ते हैं यही बताता है कि आपकी पार्टी में दिवालियापन आ गया है. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक के चुनावी मैदान में उतरा BJP-कांग्रेस और JDS के नेताओं का परिवार, जानें किस सीट से चुने गए उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget