एक्सप्लोरर

कंगना रनौत का अकाउंट स्थायी रूप से क्यों सस्पेंड किया गया? पढ़ें Twitter का जवाब

अभिनेत्री कंगना रनौत के Twitter अकाउंट को ट्विटर ने स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है. कंगना लगातार कई ऐसे ट्वीट किए थे जिस पर काफी विवाद हो रहा है.

मुंबई: ट्विटर ने ‘नफरती आचरण और अपमानजनक व्यवहार’ नीति का उल्लंघन करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट स्थायी रूप से बंद कर दिया. ट्विटर ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

34 वर्षीय अभिनेत्री के अकांउट ‘एट कंगना टीम’ पर अब ‘अकाउंट सस्पेंडेड’ (अकाउंट निलंबित) का संदेश लिखा आ रहा है. कंगना रनौत कथित तौर पर भड़काऊ ट्वीट करने के लिए जानी जाती रही हैं.

उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी पर ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस की जीत और चुनाव बाद हिंसा को लेकर कई पोस्ट किए थे. राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हुए अभिनेत्री ने हिंसा के लिए बनर्जी को कसूरवार ठहराया था और उन्हें ऐसे नामों से संबोधित किया था जिनको प्रकाशित नहीं जा सकता है.

ट्विटर ने एक बयान में कहा, “ हम स्पष्ट रहे हैं कि हम उस व्यवहार पर कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई करेंगे जिनसे ऑफलाइन नुकसान पहुंचने की आशंका है.”

प्रवक्ता ने बताया, “ संदर्भित अकाउंट को ट्विटर के नियमों, खासकर, हमारे नफरती आचरण नीति और अपमानजनक नीति का बार-बार उल्लंघन करने के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.” उन्होंने कहा, “ हम सब पर विवेकपूर्ण तरीके से और निष्पक्ष रूप से ट्विटर नियमों को लागू करते हैं.”

ट्विटर की अपमानजक नीति के मुताबिक, ‘‘व्यक्ति किसी को निशाना बनाकर प्रताड़ित नहीं करे या प्रताड़ित करने, धमकाने या इसकी कोशिश करने के लिए अन्य को भड़काए नहीं या अन्य की आवाज़ को खामोश नहीं कराए.”

ट्विटर ने नीति के हवाला देते हुए बताया कि जब अकाउंट को स्थायी रूप से बंद किया जाता है तो अकाउंट यूजर को बताया जाता है कि उन्होंने किन नियमों का उल्लंघन किया है. सोमवार को लेखक-गीतकार हुसैन हैदरी ने अभिनेत्री के दो ट्वीटों को साझा करके लोगों से अकाउंट की रिपोर्ट करने को कहा था.

वहीं कंगना रनौत ने ट्विटर के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ट्विटर ने मेरी इस बात को फिर से साबित कर दिया है कि वे अमेरिकी हैं और जन्म से ही अमेरिकी लोग भूरे (ब्राउन) लोगों को अपना गुलाम‌ बनाने की मानसिकता रखते हैं. वो बताते हैं कि आप क्या सोचें, आप क्या बोलें अथवा क्या करें. खुशकिस्मती से मेरे पास और भी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं जिनके जरिए मैं अपनी आवाज़ उठा सकती हूं और अपने‌ सिनेमा के बारे में बात कर सकती हूं."

ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद क्या बोलीं Kangana Ranaut? जानिए एक्ट्रेस की पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget