एक्सप्लोरर

बाबा रामदेव योग से सब पहले जान लेते हैं, बीजेपी ही जीतेगी: कलराज मिश्रा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने बाबा रामदेव के बयान को बीजेपी के पक्ष में बताया है. कलराज मिश्र ने कहा, ''बाबा रामदेव योग से जरिए आने वाले समय में होने वाली घटनाओं को पहले ही जान लेते हैं. अपनी इस कला में वह बखूबी माहिर हैं. पांचों राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से सरकार बनेगी.''

कलराज मिश्र का दावा है कि बाबा रामदेव को इस बात का आभास पहले से ही हो गया है कि पांचों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, इसीलिये उन्होंने चौंकाने वाले नतीजे आने की भविष्यवाणी की है.

क्या कहा बाबा रामदेव ने ?

आपको बता दें कि बाबा रामदेव ने आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ''इस बार देश में 5 राज्यों के चुनाव के नतीजों से बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होनेवाली है, जो आंधी आने वाली है उसमें कई सूरमा ढहने वाले हैं. उन्होंने कहा 2014 में मैं एक पार्टी के पक्ष में था लेकिन अब मैं निष्पक्ष हूं. 2014 में एक राजनीतिक आपदधर्म था, उस समय जो देश के लिए उचित लगा वो सरेआम किया.''

बाबा रामदेव चुनाव के बीच में किसी पार्टी के बारे में खुलकर नहीं बोल रहे हैं. अगर बाबा उनके हिसाब से बड़ी उथल पुथल होती है तो क्या इसका मतलब हर राज्य में सरकार बदलने वाली है.

किस राज्य में अभी किसकी सरकार?

फिलहाल जनसंख्या के हिसाब देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में फिलहाल अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार है. उत्तराखंड में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है. पंजाब में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में बीजेपी-अकाली दल की सरकार है. गोवा में सीएम लक्ष्मीकांत पार्सेकर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है. जबकि मणिपुर में सीएम ओकराम इबोबी सिंह की अगुवाई में कांग्रेस सरकार है.

बाबा के बयान की चर्चा

यानि पांच राज्यों में दो में बीजेपी की सरकार है और दो में कांग्रेस और एक में समाजवादी पार्टीं. ऐसे में राजनीतिक भूचाल से बाबा रामदेव का मतलब किस पार्टी की हार से है इसका आंकलन अभी राजनीतिक गलियारों में जोरशोर से हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget