एक्सप्लोरर

केरल कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए, इस नेता के हाथों में सौंपी गई कमान 

मुल्लापल्ली रामचंद्रन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और के.वी. थॉमस को कार्यकारी अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है. कांग्रेस ने हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद केरल इकाई के संगठन में ये बड़ा बदलाव किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए मंगलवार को सांसद के. सुधाकरन को पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुधाकरन को अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही सांसद कोडिकुनिल सुरेश, विधायक पी टी थॉमस और टी सिद्दीक को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

मुल्लापल्ली रामचंद्रन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और के.वी. थॉमस को कार्यकारी अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है. कांग्रेस ने हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद केरल इकाई के संगठन में ये बड़ा बदलाव किया है.

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे यूडीएफ को हार का सामना करना पड़ा और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई में वाम मोर्चे एलडीएफ ने शानदार जीत हासिल की और हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की चार दशकों से चली आ रही परिपाटी को तोड़ दिया.

सुधाकरन लोकसभा में दूसरी बार कन्नूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह चार बार विधायक रहे हैं और 2001-2004 के दौरान ए के एंटनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. तेजतर्रार नेता और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मुखर आलोचक 73 वर्षीय सुधाकरन को वामदलों के मजबूत गढ़ कन्नूर में कांग्रेस का चेहरा माना जाता है. तीखे बयानों और निडर व्यक्तित्व के कारण उत्तर केरल में खासकर कन्नूर में उनका अच्छा खासा जनाधार है.

केरल में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एलडीएफ से हार और महज 41 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा चल रही थी. पिछले महीने वीडी सतीशन को जब विधायक दल का नेता चुना गया तो यह लगभग स्पष्ट हो चुका था कि केपीसीसी प्रमुख पद पर बदलाव होगा.

21 जून से वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी, जानिए- राज्यों को किस आधार पर केंद्र से टीके दिए जाएंगे

बहरहाल, सुधाकरन ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें फोन पर नई जिम्मेदारी के बारे में सूचित किया. उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में पार्टी को फिर से मजबूत करने में और पार्टी काडर में आत्मविश्वास जगाने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा.’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं पार्टी में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा और पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए सबका सहयोग और समर्थन मांगूंगा. कांग्रेस फिर से मजबूत होगी और राज्य में मजबूती से वापसी करेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget