एक्सप्लोरर

रविवार शाम बीजेपी के बड़े नेताओं से हुई सिंधिया की मुलाकात, राज्यसभा भेजने पर सहमति बनी- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक सिंधिया केंद्र में कैबिनेट मंत्री का पद भी चाहते हैं. रविवार की शाम कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात बीजेपी के बड़े नेताओं से हुई है. इस मुलाकात में सिंधिया को राज्यसभा भेजने के फॉर्मूले पर सहमति बनी है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर मंडरा रहे खतरे के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक रविवार की शाम कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात बीजेपी के बड़े नेताओं से हुई है. इस मुलाकात में सिंधिया को राज्यसभा भेजने के फॉर्मूले पर सहमति बनी है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सिंधिया केंद्र में कैबिनेट मंत्री का पद भी चाहते हैं. अब सवाल ये है कि क्या सिंधिया का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है?

एक तरफ जहां कांग्रेस लगातार बीजेपी पर सरकार को गिराने के लिए तमाम हथकंडे अपनाने का आरोप लगा रही है. ऐसे समय में सिंधिया का बीजेपी के नेताओं से मिलने की घटना सियासी रूप से बेहद अहम हो जाती है. कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में सियासी रूप से जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे की वजह राज्यसभा चुनाव है. कांग्रेस और बीजेपी के लिए ये साख का विषय बन गया है.

बीजेपी ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव

उधर सिंधिया खेमे के बताए जाने वाले कई मंत्री बेंगलुरू पहुंच गए हैं. कुल छह मंत्रियों समेत 17 विधायक बेंगलुरू पहुंच चुके हैं. माना जा रहा है कि 16 मार्च से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन ही बीजेपी कमलनाथ सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी और इन विधायकों की मदद से अविश्वास प्रस्ताव को पास करवाकर कमलनाथ सरकार को गिरा दिया जाएगा.

मध्य प्रदेश का अंकगणित समझिए

मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से फिलहाल दो खाली हैं. इस तरह मौजूदा समय में राज्य में कुल 228 विधायक हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 बीजेपी, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी और एक समाजवादी पार्टी के विधायक शामिल हैं. कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बीसपी और समाजवादी पार्टी का समर्थन है.

मध्य प्रदेश में राज्य सभा की तीन सीटों के लिए होगा चुनाव, जानिए आंकड़े किसके हक में हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget