एक्सप्लोरर

Bharat or India Issue: 'कांग्रेस नहीं करती है संविधान और डॉ आंबेडकर का सम्मान', भारत नाम पर जेपी नड्डा का पलटवार

Bharat or India: बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें संविधान की प्रस्तावना लिखी हुई है. इस पोस्ट को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

JP Nadda Targets Congress On Bharat-India Issue: राष्ट्रपति भवन में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के डिनर का निमंत्रण 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर सियासी घमासान मचा हुआ हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी दल आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

इस बीच बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें संविधान की प्रस्तावना लिखी हुई है. बीजेपी अध्यक्ष ने पोस्ट को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर कहा,  "क्या हम उस पार्टी से कोई उम्मीद कर सकते हैं, जो भारत की प्रस्तावना तक नहीं जानती. कांग्रेस में संविधान और डॉ आंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी." शर्मनाक! 

'देश के सम्मान से कांग्रेस को दिक्कत क्यों?'
इससे पहले उन्होंने मंगलवार (5 सितंबर) को पूछा था, "कांग्रेस को देश के सम्मान और गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को 'भारत माता की जय' के उद्घोष से नफरत क्यों है? "

कांग्रेस के मन में देश के प्रति सम्मान नहीं- जेपी नड्डा
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति. उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है. कांग्रेस की देश विरोधी और संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है.

'इंडिया से डरे हुए हैं पीएम मोदी'
दूसरी ओर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी से सवाल पूछा कि रिपब्लिक ऑफ भारत कहने की क्या जरूरत है? ये नाम तो अंग्रेजी भाषा में है. आधा अंग्रेजी और आधा भारतीय बोलने पर इन्हें क्यों लगता है कि अच्छा हो गया? मुझे लगता है कि पीएम मोदी इंडिया नाम से डरे हुए हैं.

'विदेशियों ने दिया था हिंदू नाम' 
उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "हिंदू नाम भी विदेशियों ने दिया था. अरब और ईरान के लोग हिंदू कहते थे. वे सिंधू नदी के पास रहने वाले लोगों को हिंदू कहते थे. . इतिहास को गौर से देखेंगे तो हिंदू नाम विदेशी देशों ने दिया है."

राज्यों के संघ पर हमला हो रहा है- जयराम रमेश 
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ''तो खबर वाकई सच है. राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी-20 डिनर के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के बजाय 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम पर निमंत्रण भेजा है. संविधान का अनुच्छेद 1 कहता है कि  भारत, जो इंडिया था, राज्यों का एक संघ होगा,  लेकिन अब इस 'राज्यों के संघ' पर भी हमला हो रहा है.'

यह भी पढ़ें- India Or Bharat Issue: राघव चड्ढा बोले, 'हम गठबंधन का नाम BHARAT करने पर विचार कर सकते हैं, बीजेपी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget