एक्सप्लोरर

‘सभापति को चीयर लीडर कहा, उनका मिमिक्री वीडियो भी बनाया’, संसद के बाहर कांग्रेस की हरकतों पर बोले जेपी नड्डा

JP Nadda Slams Congress: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की संसदीय प्रणाली को लेकर न कोई आदर है न कोई रुचि. विपक्ष बस लगातर हंगामा कर रहा है.

JP Nadda Slams Congress: राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ ने खुद को किसान बताते हुए कहा कि किसान इधर भी झेल रहा है और ईश्वर की तरफ से भी परेशान होता है. जेपी नड्डा ने कहा कि सभापति की ओर से की गई बातों को नकारा नहीं जा सकता है. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अध्यक्ष को चीयर लीडर कहा गया और संसदीय परिसर में बाहर अध्यक्ष की मिमिक्री का वीडियो भी बनाया गया है.

नड्डा ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेते हुए कहा कि बीते रोज (11 दिसंबर, 2024) इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जो की आपत्तिजनक है. नेता विपक्ष पिछली पीएसी की बैठक में भी नहीं आए थे. यह बताता है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं में आपकी कितनी रुचि है और कितना आदर करते हैं. वह बोले, “कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अध्यक्ष को चीयर लीडर कहा गया. इसी संसदीय परिसर में बाहर अध्यक्ष की मिमिक्री का वीडियो भी बनाया गया है. कांग्रेस की संसदीय प्रणाली को लेकर न कोई आदर है न कोई रुचि. विपक्ष बस लगातर हंगामा कर रहा है. वहीं सोनिया और सोरोस के बीच के क्या संबंध है ये जनता जानना चाहती है." 

‘सोनिया गांधी ने नहीं कहा एक शब्द’

नड्डा ने कहा, "भारत का उपराष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है और संसद परिसर में उनकी नकल की जा रही है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इसका वीडियो बना रहे हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला.”

'देश की स्थिरता को बिगाड़ना चाहता है जॉर्ज सोरोस' 

नड्डा ने कहा, “इन लोगों (कांग्रेस) ने कई बार लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाई है. कांग्रेस पार्टी मुद्दों को टालना और भटकाना चाहती है. देशवासी बहुत परेशान हैं जब उन्हें पता चला कि जॉर्ज सोरोस नाम का व्यक्ति देश की स्थिरता को बिगाड़ना चाहता है. देश जानना चाहता है कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के बीच क्या संबंध हैं. हम जनता के बीच जाएंगे और इस मुद्दे को उठाएंगे."

क्या बोले एचडी देवगौड़ा

वहीं राज्यसभा में हंगामें के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा कि इतिहास में पहली बार ने सभापति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं. वह बोले कि वे एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं, यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगली तारीख तक कोई नया मुकदमा दर्ज न हो, केंद्र से मांगा जवाब

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोल राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget