एक्सप्लोरर

JNU में बदमाशों के हमले से लेकर दिल्ली पुलिस की जांच तक, जानें अब तक की पूरी टाइमलाइन

जेएनयू हिंसा में अब तक क्या-क्या हुआ इसे यहां सिलसिलेवार तरीके से आप जान सकते हैं. हिंसा से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक पूरा टाइम लाइन यहां मौजूद है.

नई दिल्ली: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को नकाबपोश हमलावरों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ और मारपीट की. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया है. आज भी देश की कई यूनिवर्सिटिज में छात्र हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं. इसी बीच छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने ये FIR 4 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने, सर्वर रूम को तबाह करने को लेकर की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की है. ऐसे में आइए पूरी घटनाक्रम को एक बार फिर टाइम लाइन के जरिए जान लेते हैं.

-JNU में झगड़ा 2 गुटों में पिछले 2 दिनों से हो रहा था. इस झगड़े की वजह अगले सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर था. छात्रसंघ फीस बढोतरी के खिलाफ छात्रों से रजिस्ट्रेशन न करने की अपील कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक एक दिन पहले वामपंथी छात्र संगठनों ने सर्वर रूम में पहुंचकर इंटरनेट बंद करवा दिया. रविवार को रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन था.

-एबीवीपी से जुड़े छात्र लेफ्ट विंग का विरोध कर रहे थे और अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा रहे थे. एबीवीपी के मुताबिक रविवार दिन भर इन छात्रों के साथ मारपीट चलती रही. एबीवीपी के मुताबिक वामपंथी छात्र संगठनों के हुक्म की अनदेखी करके रजिस्ट्रेशन कराने वाले कई छात्र-छात्राएं इस मारपीट में घायल हुए.

-वही लेफ्ट विंग के छात्रों ने आरोप लगाया कि एबीवीपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर उनके साथ मिलकर छात्रों के साथ मार पिटाई की है. इस पूरी घटना में 34 लोग घायल हुए जिन्हें बाद में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.

टाइमलाइन देखें

- रविवार दोपहर से शाम करीबन 5:30 बजे तक जेएनयू में ' पीस मार्च ' चल रहा था. 5:30 बजे पीस मार्च में छात्रों का संबोधन खत्म होने के बाद छात्रों की भीड़ कम हो रही थी और सभी अपने अपने हॉस्टल की ओर रवाना हो गए थे.

-शाम के करीबन पौने 7 बजे साबरमती हॉस्टल के बाहर 200 लोगों की भीड़ इक्कठी हुई. ये कोई आम भीड़ नहीं थी. सभी ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था. कुछ ने सर पर हेलमेट भी पहना हुआ था. हाथों में डंडे थे. भीड़ में कई लड़कियां भी मौजूद थीं. यह आक्रोशित भीड़ अकेले बैठे गार्ड को डरा कर दरवाज़े, खिड़कियां तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो जाती हैं.

- इसके बाद सीधे हाथ पर बने गर्ल्स विंड पर पत्थरबाज़ी की जाती है. भीड़ का कुछ हिस्सा मेस में जाता है तो कुछ हिस्सा ब्यॉज विंग की तरफ बढ़ता है. करीबन 10 कमरों को नकाबपोशों ने टारगेट किया और छात्रों के अनुसार उन दरवाजों को नहीं खुलवाया गया जिन पर भारत का झंडा या ' नैशनलिस्टिक ' चिन्ह लगा हुआ था.

- जान बचाने के लिए कुछ छात्र मेस के पास रखे कूलर में छुप गए तो कई छात्रों को मेस कर्मचारियों ने मेस में बने काउंटर के नीचे छुपा दिया.

-करीबन 7 :20 तक नकाबपोश साबरमती हॉस्टल से निकल कर बंट जाते हैं. आधे ताप्ती और आधे महामांडवी हॉस्टल में जाते हैं. इसके बाद करीबन एक घंटे के अंदर तीनों हॉस्टल में गंभीर हमले किए गए. इस हमले में कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए.

-इसके बाद तुरंत छात्र प्रदर्शन करने लगे. पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव किया. विपक्ष भी सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधने लगा. इसके बाद JNU हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपा गया.

-आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की जांच टीम को 3 हिस्सों में बांटा गया. सबका काम अलग अलग है. एक यूनिट इस वक़्त JNU कैंपस में मौजूद है, जो कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इक्कठा कर रही है. दूसरी यूनिट पहचाने गए आरोपियों की धरपकड़ में लगी है और तीसरी यूनिट वायरल वीडियो और whats app ग्रुप में हिंसा के दौरान छात्रों को उकसाने और इकट्ठा होने की बात कर रहे आरोपियों को चिन्हित कर रही है.

-अभी तक नकाबपोशों की पहचान करने में जांच टीम को कोई सफलता नही मिली है. अधिकारियों का कहना है कि कुछ की गिरफ्तारी के बाद नकाबपोशों के वीडियो उनको दिखाकर पहचान की कोशिश की जाएगी. हालांकि घायल छात्रों को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

-JNU मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई हैं. आज पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विस्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में 20 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. इन बीस लोगों में JNU अध्यक्ष आइशी घोष का नाम भी है. पुलिस ने ये FIR 4 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने, सर्वर रूम को तबाह करने को लेकर की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की है.

-आज क्राइम ब्रांच की टीम जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंच गई है. हिंसा से जुड़ी जांच शुरू की जाएगी. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मामले के क्राइम ब्रांच को सौंपा है और टीम का गठन भी किया गया है.

-इसी बीच JNU रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार की ओर से बयान दिया गया है कि प्रशासन की तरफ से छात्रों को बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी भी जारी है. जो छात्र अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं, उनसे बात की जा रही है और समझाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget