एक्सप्लोरर

हरियाणा: गुमशुदा किसान को लेकर प्रदर्शन, परिजनों ने कहा- ढूंढे नहीं तो जाम करेंगे जींद-चंडीगढ़ हाईवे

तीन महीनों से लापता 25 वर्षीय किसान का पता नहीं चलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और साथ ही जींद डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा. किसानों ने धमकी दी कि अगर बिजेंदर को नहीं ढूंढा गया तो जींद-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया जाएगा. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं.

कृषि कानून वापस लेने को लेकर किसान महीनों से आंदोलन कर रहे हैं. किसान केंद्र सरकार के बनाए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं. इसको लेकर प्रदर्शन भी हुए हैं. लेकिन इस बार हरियाणा के जींद में बड़ी संख्या में किसानों के साथ महिलाओं और बच्चों ने तीन पहले गुमशुदा हुए किसान बिजेंद्र को लेकर प्रदर्शन किया जिसमें इस बात को लेकर नाराजगी जताई गई कि तीन महीनों से लापता किसान बिजेंदर को पुलिस और प्रशासन ढूंढने में नाकामयाब रहा है. इसी को लेकर कंदेला गांव के किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने प्रदर्शन किया.

किसानों ने जींद-चंडीगढ़ हाईवे जाम करने की दे डाली धमकी

किसान नेताओं का कहना है कि बिजेंदर को लापता हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए और इतने समय में पुलिस और प्रशासन उसका कोई सुराग हासिल नहीं कर पाए हैं. ये लापरवाही है और आज गांव वालों का सब्र टूट गया और इसिलिए हम एक बार फिर प्रशासन से बिजेंदर के बारे में पूछने आए हैं. अगर हमारी बात नहीं सुनी गई और बिजेंदर को नहीं ढूंढा गया तो हम जींद-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर देंगे.

करनाल से बीजेपी सांसद का भी विरोध हुआ

वहीं दूसरी तरफ करनाल के भाजपा सांसद संजय भाटिया को भी किसानो के गुस्से का सामना करना पड़ा. उनके लिए उस समय एक विकट परिस्थिति बन गई जब उन्होंने सड़क किनारे खड़े रेढ़ी वाले से गन्ने का रस पीने के लिए अपनी कार रोकी.  यहां किसानो के एक समूह ने उनका विरोध किया. किसानों ने जैसे ही उनको देखा तो वो वहां जमा हो गए और भाजपा व उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे. खबर तो ये भी है कि किसानों ने उनको काले झंडे भी दिखाए.

कृषि कानूनों पर सरकार और किसान आमने सामने हैं

केंद्र के बनाए गए तीन कृषि कानूनों से नाराज किसान लंबे समय से धऱने पर हैं और उनका कहना है कि सरकार इन तीनों कानूनों को वापस ले. सरकार कानूनों में बदलाव के लिए तैयार है और किसानों से बातचीत को भी. लेकिन दोनों ही पक्षों में अब एक अहम की लड़ाई देखी जा रही है. इस प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान मुख्य रूप से जुड़े हैं. कानून वापसी को लेकर अलग अलग शहरों में प्रदर्शन भी हुए हैं. कई जगह किसानों ने नेताओं को घेरने का काम भी किया है. किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का भी घेराव किया था.

ये भी पढ़ें.

https://www.abplive.com/news/india/coronavirus-delhis-first-drive-through-vaccination-centre-shuts-1926022

https://www.abplive.com/news/india/world-day-against-child-labor-2021-world-day-against-child-labor-today-know-its-importance-history-and-theme-1926014

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget