एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: जयंत चौधरी ने हिंसा को बताया साजिश, पीएम मोदी से की अजय मिश्रा को पद से हटाए जाने की मांग

Lakhimpur Kheri Violence: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने लखीमपुर खीरी हिंसा की कड़ी निंदा की है. पीड़ितों से मुलाकात के बाद PM मोदी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की है.

Lakhimpur Kheri Violence: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की निंदा की है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की है. जयंत चौधरी ने पीड़ितों के परिवारों से मिलने गांव पहुंचे थे. जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात के बाद यह बात कही. चौधरी ने यह भी दावा किया कि ग्रामीणों ने मुलाकात के दौरान बताया कि हिंसा 'पूर्व नियोजित' प्रतीत होती है और उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ‘‘किसानों पर कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी.’’ रविवार को हुई हिंसा की इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव बनबीरपुर के दौरे से पहले रविवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी. अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा और बीजेपी समर्थकों पर अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) से किसानों को कुचलने का आरोप है, जबकि मंत्री का दावा है कि घटना के दौरान उनका बेटा वहां मौजूद नहीं था.

मृतक किसान के परिवार से मिले जयंत चौधरी

आरएलडी अध्यक्ष ने दिल्ली से 13 घंटे की लंबी यात्रा के बाद सोमवार को तिकोनिया में मृतक किसान गुरवेंद्र सिंह (18) के परिवार से शाम करीब छह बजे मुलाकात की. इस यात्रा के दौरान चौधरी को भारी पुलिस तैनाती के बीच मार्ग और वाहन बदलने और यहां तक कि पैदल चलने के लिए भी मजबूर होना पड़ा. पुलिसकर्मियों की तैनाती नेताओं को यहां पहुंचने से रोकने के लिए रास्ते में की गई थी. चौधरी ने बताया, ‘‘मैंने सिंह के परिवार से मुलाकात की. वह सिर्फ 18 साल का था. परिवार गरीब है, उसके पिता एक श्रमिक हैं. मैं उसकी दो बहनों से मिला, जिन्होंने मुझसे कहा कि वे अपने माता-पिता की सेवा करेंगी. यह कहना उनके लिए कितनी साहस की बात है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अन्य ग्रामीणों से भी बात की और मुझे बताया गया कि जिन एसयूवी ने किसानों को कुचला, उनके आगे के हिस्से में डंडे लगे थे और यह टक्कर के प्रभाव को बढ़ाने के लिए किया गया था. इससे साबित होता है कि यह एक पूर्व नियोजित, अमानवीय आपराधिक कृत्य था जो हमने लखीमपुर खीरी में देखा है.’’

उन्होंने मोदी से केंद्रीय मंत्री को अपनी मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने और उनके (मंत्री के), उनके बेटे और दोषी साबित होने वाले अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया. चौधरी ने नेताओं को हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा.

इसे भी पढ़ेंः
Lakhimpur Kheri Violence: आशीष मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या और बलवा की धाराओं में केस दर्ज, FIR में मंत्री अजय मिश्रा का भी नाम

Lakhimpur Kheri Violence: सिद्धू की मांग- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
'माता-पिता की उम्र में 15 साल से कम का अंतर', SIR पर मुस्लिम नेता ने उठाए सवाल
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न नौकरी में! नीति आयोग की चौंकाने वाली रिपोर्ट
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget