एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: जयललिता की मौत को लेकर तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगा जांच आयोग

अन्नाद्रमुक के ओ.पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले गुट ने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले गुट में विलय से पहले यह जांच कराने की शर्त रखी थी.

चेन्नई: तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक जांच आयोग पिछले साल उनके अस्पताल में भर्ती होने की परिस्थितियों और उसके बाद के इलाज पर गौर करेगा. राज्य सरकार ने कहा है कि आयोग तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. 27 सितंबर को एक लोक (एससी) विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव ने जांच आयोग अधिनियम,1952 की प्रासंगिक धाराओं के तहत आयोग को यह जिम्मेदारी सौंपी है. आदेश में आयोग के गठन के उद्देश्य के बारे में कहा गया है “दिवंगत माननीय मुख्यमंत्री (जयललिता) के 22.9.2016 को अस्पताल में भर्ती होने की परिस्थितियों तथा हालात और उसके बाद पांच दिसंबर 2016 को उनके निधन तक किए गए इलाज की जांच करने हेतु.” राज्य सरकार ने सोमवार को जयललिता के मौत के मामले की जांच करने और रिपोर्ट देने के लिए एक जांच आयोग के गठन की घोषणा की थी. अन्नाद्रमुक के ओ.पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले गुट ने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले गुट में विलय से पहले यह जांच कराने की शर्त रखी थी. इन दोनों गुटों का विलय 21 अगस्त को हुआ था. सरकार द्वारा कल जारी एक अन्य सरकारी आदेश 25 सितंबर का है. इसके मुताबिक “आयोग को इस अधिसूचना के तमिलनाडु गजट में प्रकाशित होने के तीन महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करनी होगी और रिपोर्ट (अंग्रेजी और तमिल दोनों भाषाओं में) सरकार को सौंपनी होगी.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

वीडियोज

प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget