एक्सप्लोरर

Javed Akhtar: 'सभी ताली बजा रहे थे', 26/11 के हमलावरों पर बोले जावेद अख्तर तो ऐसा था पाकिस्तानी ऑडियंस का रिएक्शन

Javed Akhtar On Mumbai Attackers: जावेद अख्तर हाल ही में फैज महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 26/11 हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा की.

Javed Akhtar Pakistan Visit: मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित फैज फेस्टिवल 2023 का है. वायरल वीडियो में जावेद अख्तर ने लाहौर में बैठकर 26/11 मुंबई हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया. भारतीय गीतकार की बातों पर पाक दर्शक तालियां बजाकर स्वागत करते रहे. 

जावेद अख्तर हाल ही में लाहौर में फैज फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर आईना दिखाया है और खूब खरी-खरी सुनाई है. जावेद अख्तर ने कहा है कि मुंबई में जो 26/11 का हमला हुआ है, उसके हमलावर पाकिस्तान में घूम रहे हैं. जावेद अख्तर ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों में दरार के लिए पाकिस्तान को ही दोषी ठहराया. उन्होंने कहा, "हमने तो नुसरत और मेहदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए. लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ. "

आतंकवाद पर पाक पर निशाना साधा

जावेद अख्तर ने कहा, "चलिए अब हम एक दूसरे पर इल्जाम ना दें, अहम बात ये है आजकल जो फिजा इतनी गरम है, वो कम होनी चाहिए. हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था. वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना ही इजिप्ट से आए थे. वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं. तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए." जावेद अख्तर जब पाकिस्तान की कलई खोल रहे थे तो वहां मौजूद दर्शक तालियां बजा रहे थे. 

जावेद अख्तर ने क्यों की थी ये टिप्पणी

जावेद ने इतनी तल्ख टिप्पणी क्यों की, इसका खुलासा भी उन्होंने किया है. एनडीटीवी से बातचीत में जावेद अख्तर ने बताया, "उस कार्यक्रम में एक महिला ने उनसे सवाल किया कि जिस प्रकार का प्यार और सम्मान पाकिस्तानी भारतीयों के लिए रखते हैं वैसा रिस्पॉन्स वहां नहीं मिलता. इस पर गेंद मेरे पाले में थी." जावेद अख्तर ने बताया, "पाकिस्तान के लोग भी चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे हों और सभी लोग उस मानसिकता के नहीं हैं." साथ ही उन्होंने बताया, "उन्हें वहां भी खूब प्यार और सम्मान मिला."

ये भी पढ़ें-Elgar Parishad Case: 'गौतम नवलखा का संबंध अमेरिका में गिरफ्तार आईएसआई एजेंट से है', NIA का कोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget