एक्सप्लोरर

जम्मू: बनिहाल लौट रहे तीन मज़दूरों की मौत, जवाहर टनल को पार करते समय हुआ हादसा

जम्मू-कश्मीर में घोषित लॉकडाउन के बीच घर पहुंचने की ख्वाहिश तीन युवकों के लिए मौत का सबब बन गई. ये हादसा बंद पड़ी जवाहर टनल को पार करते समय हुआ.

जम्मू: लॉकडाउन के चलते कश्मीर से अपने घर बनिहाल लौट रहे तीन मज़दूरों की मौत हो गयी है. यह हादसा उस समय हुआ जब यह मज़दूर लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी जवाहर टनल को पार करने के लिए एक पहाड़ पर चढ़ गए जहां से फिसल कर उनकी मौत हो गयी.

रामबन पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार देर शाम कश्मीर में काम कर रहे कुछ मज़दूर वेरीनाग के करपान इलाके से होते हुए वापस अपने घर बनिहाल आ रहे थे. दरअसल, देश में जारी लॉकडाउन के चलते जम्मू कश्मीर में अंतरजिला आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है, जिसके चलते जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू और कश्मीर को विभाजित करने वाली जवाहर टनल पूरी तरह से बंद कर दी गयी है. ऐसे में अपने घर पहुंचने के लिए इन मज़दूरों ने उस पहाड़ी को चढ़ना शुरू किया जिस पीरपंजाल की पहाड़ी को चीर कर जवाहर टनल बनाई गयी है.

पुलिस के मुताबिक जैसे ही यह लोग पीरपंजाल पहाड़ी के हिंजहल टॉप पर पहुंचे तो इन मज़दूरो में से चार का पाव फिसला जिसके बाद यह चारो लुढ़कते हुए इस पहाड़ी से नीचे आ गिरे. इस हादसे में तीन मज़दूरो की मौत हो गयी जबकि एक अन्य मज़दूर घायल है.

वहीं इन चारों मज़दूरों के साथ वापस आ रहे कुछ मज़दूरों ने पहले ही इनके घरो में सूचना दे दी थी कि मंगलवार देर रात तक यह मज़दूर अपने घर पहुंच जायेंगे. लेकिन, जब यह मज़दूर घर नहीं पहुंचे तो इनके घरवालों गाववालों के साथ मिल कर इनको खोजने निकले और इनतक पहुंच गए. इसके बाद इस हादसे की खबर पुलिस को दी गयी और इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमे तीन मज़दूरों के शव निकाले गए जबकि घायल मज़दूर को अस्पताल भेजा गया.

Coronavirus: विश्व हिन्दू परिषद ने की अपील, रामचरितमानस का पाठ कर घर पर ही मनाएं रामनवमी Coronavirus: बिहार में कोरोना संदिग्धों की खोज़ के लिए लगाई गई ATS,डीजीपी ने कहा- किसी को नहीं छोड़ेंगे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget