एक्सप्लोरर

पाक को बेशर्म बताते हुए शहीद औरंगजेब के पिता बोले, सरकार 32 घंटों में ले बदला, नहीं तो मैं तैयार हूं

बेटे की मौत से दुखी औरंगजेब के पिता ने कहा कि सेना 32 घंटे में उनकी शहादत का बदला ले और बेशर्म पाकिस्तान को सबक सिखाए वरना वे खुद इसके लिए तैयार हैं.

जम्मू: शहीद जवान औरंगजेब का आज ईद के दिन पुंछ में उनके गांव सलामी में अंतिम संस्कार कर दिया गया. बेटे की मौत से दुखी औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा कि सरकार 32 घंटे में उनकी शहादत का बदला ले और बेशर्म पाकिस्तान को सबक सिखाए वरना वे खुद इसके लिए तैयार हैं. आज उनका पार्थिव शरीर पुंछ में उनके गांव सलामी  पहुंचा. शहीद जवान औरंगजेब को 14 जून को जम्मू कश्मीर के शोपिया में आतंकियों ने अगवा करके मार दिया था. शहीद औरंगजेब आतंकी समीर टाइगर को मारने वाले टीम में शामिल थे.

पुंछ में औरंगज़ेब के पैतृक गांव सलामी में उनकी शाहदत के बाद मातम छाया हुआ है. परिवार की मांग है कि अब समय आ गया है कि एक सिर के बदले सौ सिर लाने की बात पर अमल हो. परिवार ने कहा है कि 32 घंटों के अंदर औरंगज़ेब की शहादत का बदला चाहिए.

एक घर का नहीं ये हर घर का नुकसान- औरंगज़ेब के पिता

जम्मू के पुंछ ज़िले के सलामी गांव को इंतज़ार था कि ईद के पवित्र मौके पर गांव का लाल औरंगज़ेब वापस आएगा, लेकिन शायद ही किसी को यह अंदाज़ा रहा होगा कि गांव का जाबांज बेटा तिरंगे में लिपट कर आएगा. औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ बताते है कि आतंकवाद ने सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि हर घर में नुकसान किया है.

कश्मीर में शहीद सैनिक औरंगजेब की मौत से पहले का वीडियो सामने आया, आतंकियों ने पेड़ से बांधकर दी यातना

मोहम्मद हनीफ का दावा है कि भारत ये लड़ाई ख़त्म क्यों नहीं कर रहा है? जबकि वह इस लड़ाई को ख़त्म करने की ताक़त रखता है.  उनका दावा है कि आतंकवाद को नेता ख़त्म नहीं होने देते. हनीफ का कहना है कि पाकिस्तान कभी कश्मीर नहीं ले सकता.  उनका कहना है कि उन्हें दुःख है कि उनका बेटा अकेले चला गया और फ़क़्र होता अगर वो एक आतंकी को भी साथ ले जाता.

सरकार ले भाई की शहादत का बदला- औरंगज़ेब के भाई

वहीं, शहीद औरंगज़ेब के भाई मोहम्मद क़ासिम का कहना है कि उनका भाई पूरे गांव का भाई और बच्चा था. उनके मुताबिक, अब समय आ गया है कि सरकार को उनके भाई की शहादत का बदला लेना चाहिए. अब एक के बदले सौ आंतकी मार गिराने का समय आ गया है.

ईद पर भी बाज नहीं आए पत्थरबाज, श्रीनगर में लहराए पाकिस्तान और आईएस के झंडे

बता दें कि मौसम ख़राब होने के चलते शुक्रवार को शहीद का पार्थिव शरीर गांव तक नहीं पहुंच पाया था. अब ईद के दिन ही उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा है.

शहीद सैनिक औरंगजेब की मौत से पहले का वीडियो सामने आया-

औरंगजेब की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो औरंगजेब की हत्या से पहले का बताया जा रहा है. इस वीडियो में आतंकियों और सेना के जवान औरंगजेब के बीच बातचीत को साफ सुना जा सकता है. वीडियो में आतंकियों ने जवान औरंगजेब को एक पेड़ के नीचे बैठा रखा है और उससे सवाल पूछ रहे है.। वीडियो में किसी आतंकी का चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन जवान औरंगजेब के साथ हुई बातचीत में आतंकी की आवाज एकदम साफ सुनाई दे रही है, जिसमें पूछ रहा कि क्या मेजर शुक्ला के साथ थे? क्या समीर टाईगर की हत्या में तुम भी शामिल थे?

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget