एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, पिछले 24 घंटे में दो एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए हैं.

जम्मू कश्मीर के सोपोर में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में दो एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया है. 

बताया जा रहा है कि सोपोर के रामपोरा में शनिवार को सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया. 

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है. आतंकी गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं. पिछले दिनों आतंकियों ने दो विलेज सिक्योरिटी गार्ड के दो सदस्यों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी. जम्मू कश्मीर में बढ़ती आतंकी वारदातों को देखते हुए सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिए हैं.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने रातभर चली मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया. कश्मीर जोन की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, आतंकवादियों की पहचान सुनिश्चित करने और उनके संगठन के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है.

पुलिस के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद गुरुवार शाम को ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी.

तीन आतंकी सहयोगी भी गिरफ्तार

श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में कथित संलिप्तता के लिए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को शुक्रवार (08 नवंबर) को गिरफ्तार किया गया. रविवार को हुए इस हमले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया और 12 नागरिक घायल हो गए.

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरदी ने बताया, "गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में हुई है. तीनों शहर के इखराजपोरा इलाके के रहने वाले हैं."

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, सोपोर में दो आतंकी ढेर, लश्कर के 3 आतंकी सहयोगी भी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget