एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर पुलिस का दावाः डीएसपी देवेंद्र सिंह के तार संसद हमले से जुड़ते हैं तो उसकी भी जांच होगी

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि फिलहाल पुलिस हाल के मामले की जांच बड़ी गहराई से कर रही है.

जम्मूः जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि अगर आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी के तार संसद हमले से जुड़ते हैं, तो उसकी भी जांच होगी. पुलिस के मुताबिक आरोपी अफसर को फिलहाल निलंबित किया गया है और उसके निष्कासन की सिफारिश भी सरकार को की गयी है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह पर बड़ा बयान दिया है. आज जम्मू में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस हाल के मामले की जांच बड़ी गहराई से कर रही है. उनके मुताबिक अगर इस जांच के दौरान कुछ पहलू 2001 में संसद पर हुए हमले से जुड़ते हैं या उस हमले का ज़िक्र आता है तो उसकी भी जांच होगी.

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक जिस काम में आरोपी अधिकारी शामिल था उसके चलते उसका निलंबन हो चुका है. साथ ही पुलिस ने उसके निष्कासन की भी सिफारिश सरकार से की है, जिसपर फैसला सरकार को लेना है. पुलिस का यह भी दावा है कि इसके साथ ही आरोपी अफसर को जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा एक पुलिस मैडल पुलवामा पुलिस लाइन पर फिदायीन हमले के दौरान आतंकियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही के लिए दिया गया था. जिसे वापस लेने की सिफारिश भी पुलिस करेगी.

आरोपी डीएसपी देवेंद्र सिंह के पुराने रिकॉर्ड पर पुलिस मुखिया ने दावा किया कि अगर किसी अधिकारी या जवान के खिलाफ कोई भी शिकायत आती है तो अधिकारी समय समय पर उसपर कार्यवाही होती है. आरोपी डीएसपी पर भी जब जब कोई शिकायत मिली तो उसपर जांच हुई और कुछ शिकायतों पर अमल करते हुए इस अधिकारी को अपनी जगह से निकला भी गया है. उन्होंने कहा कि अभी जो आपराधिक षड्यंत्र इस अधिकारी ने रचा है उसके लिए उसके साथ आतंकियों जैसा सुलूक किया जायेगा. अगर आरोपी अधिकारी ने पहले भी कोई गलती की है तो उसकी भी जांच होगी.

पुलिस का दावा है कि हमारी अंदरूनी जांच में इस अफसर के आतंकी लिंक का खुलासा हाल ही में हुआ और उसी के मुताबिक हमने कार्यवाही की. उनके मुताबिक इस अधिकारी पर पुलिस ने खुद निगरानी रखी, खुद यह सारा ऑपरेशन किया, खुद पुलिस ने आपने ही अधिकारी को पकड़ा जिससे साफ़ है कि पुलिस खुद यह चाहती है कि अगर फोर्स या देश का नाम कोई अधिकारी खराब करता है तो उसे पकड़ा जाये. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अंदाज़े नहीं लगाने चाहिए. डीजीपी ने इस मामले पर हो रही राजनीति को भी दुर्गभाग्यपूर्ण बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget