एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक मात्र 9 फीसदी वोटिंग

नेकां, पीडीपी और माकपा ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान के अनुच्छेद 35-ए को कानूनी चुनौती देने के कारण जम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया है. उन्होंने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनाव का भी बहिष्कार किया था.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. घाटी में सुबह दस बजे तक मात्र नौ प्रतिशत मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि 3,296 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और यह दोपहर दो बजे तक खत्म होगा. इसमें से 1,303 कश्मीर में और 1,993 मतदान केंद्र जम्मू में है. उन्होंने बताया कि 687 मतदान केंद्रों को "अति संवेदनशील" बताया गया है जिनमें से 491 कश्मीर मंडल में और 196 जम्मू मंडल में हैं.

एक अधिकारी ने कहा, "कुल 8.9 प्रतिशत मतदाताओं ने सुबह दस बजे तक घाटी में 283 मतदान केंद्रों पर वोट डाले." उन्होंने बताया कि घाटी के छह जिलों में 16 मंडलों में मतदान के पहले दो घंटे में 12,104 वोट डाले गए. अधिकारियों ने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर कुल 1,35,774 मतदाता पंजीकृत हैं. उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के दस मंडलों में 130 मतदान केंद्र हैं. पहले दो घंटे में यहां 1,001 वोट डाले गए. इन मतदान केंद्रों में कुल 25,906 मतदाता हैं और सुबह दस बजे तक यहां 3.9 फीसदी मतदान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र समेत कश्मीर मंडल में कुल मतदान प्रतिशत सुबह दस बजे तक 8.1 फीसदी रहा. उन्होंने बताया कि कुल 3,296 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और यह दोपहर दो बजे खत्म होगा. इनमें से कश्मीर में 1,303 और जम्मू में 1,993 मतदान केंद्र हैं. अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के मतदान में 85 सरपंच और 1,676 पंच निर्विरोध चुने गये जबकि 420 सरपंच और 1,845 पंचों के लिए मतदान चल रहा है जिसके लिए 5,585 उम्मीदवार मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि सरपंच सीटों के लिए 4,45,059 मतदाता हैं और पंच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2,72,792 मतदाता हैं.

अधिकारियों ने ये भी बताया कि मतदान के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती समेत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सरकार ने उन पंचायत इलाकों में मतदान के दिन अवकाश घोषित किया है जहां चुनाव चल रहे हैं ताकि मतदाता वोट दे सकें.

नेकां, पीडीपी और माकपा ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान के अनुच्छेद 35-ए को कानूनी चुनौती देने के कारण चुनावों का बहिष्कार किया है. उन्होंने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनाव का भी बहिष्कार किया था. कश्मीर घाटी में अलगाववादियों ने चुनावों का बहिष्कार करने और लोगों से शनिवार को बंद रखने का आह्वान किया है.

नायडू के बाद अब ममता बनर्जी ने राज्य में CBI की खुली एंट्री रोकी, कहा- राजनीतिक हथियार बन चुकी है ये एजेंसी

सबरीमाला मंदिर में बिना एंट्री के एयरपोर्ट से ही मुंबई लौटी तृप्ति देसाई, हिंदूवादी संगठनों ने बुलाया केरल बंद

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget