एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: NIA ने निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

आरोप पत्र में कहा गया है कि निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कुछ अधिकारियों के संपर्क में था.

नई दिल्ली: आतंकियों से संबंध रखने और उन्हें सहायता पहुंचाने के आरोप में जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ एनआईए ने जम्मू-कश्मीर की विशेष अदालत के सामने आरोप पत्र दाखिल किया है. आरोप पत्र में बताया गया है कि निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कुछ अधिकारियों के संपर्क में भी था.

आरोप पत्र जिन लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है, उनमें निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह के अलावा आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी सैयद नावेद मुस्ताक उर्फ नावेद बाबू, रफी अहमद राथर के अलावा नावेद बाबू का भाई सैयद इरफान अहमद, जम्मू कश्मीर का एक्स एलओसी ट्रेडर तनवीर अहमद वानी और इरफान सैफी मीर के नाम शामिल हैं

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया की जम्मू कश्मीर पुलिस ने पिछले साल अपने ही डीएसपी देवेंद्र सिंह को आतंकवादियों के साथ उसकी ही गाड़ी से गिरफ्तार किया था. इन लोगों के पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ था, बाद में इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी और एनआईए ने इस मामले की जांच के दौरान जम्मू कश्मीर में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की थी और गोला बारूद समेत अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए थे.

एनआईए ने जांच के दौरान कुछ गिरफ्तारियां भी की थीं. एनआईए को जांच के दौरान पता चला की हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर सैयद सलाउद्दीन, उसके सहयोगी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी, हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के जरिए बड़ी साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए आतंकी फंडिंग भारत में भेजने के लिए नए हवाला रास्तों की तलाश भी कर रहे हैं.

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इरफान सैफी मीर उर्फ वकील ने पाकिस्तान जाकर हिज्बुल मुजाहिदीन के बड़े कमांडरों से मुलाकात की थी. इस दौरान शफी मीर ने आतंकवादी सरगना एहसान चौधरी, उमर चीमा, सोहेल अब्बास तथा अन्य लोगों से मुलाकात की थी. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसे नए हवाला रास्तों की पहचान करने और इन रास्तों को सक्रिय बनाए रखने के का काम सौंपा था. इसके पीछे उनका मकसद आतंकवादी गतिविधियों के लिए जम्मू कश्मीर में आतंकी फंडिंग मुहैया कराना था.

जांच में यह भी पता चला कि दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कुछ अधिकारी भी इरफान सैफी अमीर के संपर्क में थे जांच में अभी पता चला कि इरफान सैफी अमीर को पाकिस्तान से दिशा निर्देश और आतंकी फंडिंग दोनों मिलती थी साथ ही उसे दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग से वीजा आवेदनों की सुविधा भी प्राप्त थी यानी वह जिसे चाहता था उसे पाकिस्तानी दूतावास से कहकर पाकिस्तान का वीजा दिलवा देता था.

एनआईए के आला अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर का निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह पाकिस्तानी हाई कमीशन के कुछ अधिकारियों के संपर्क में था और पाकिस्तानी अधिकारी उसके जरिए संवेदनशील जानकारियां निकालने की कोशिश भी कर रहे थे.

जांच से पता चला कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व कांस्टेबल नावेद बाबू जम्मू कश्मीर की अनेक आतंकी घटनाओं में शामिल था साथ ही नावेद गुमराह युवकों को आतंकी संगठन में भर्ती कराने का काम भी कर रहा था. तनवीर अहमद बानी जो इस मामले का एक अन्य आरोपी है वह एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन जम्मू कश्मीर का पूर्व अध्यक्ष था और उसने आतंकी फंडिंग के लिए हवाला का पैसा जम्मू-कश्मीर लाने में अहम भूमिका निभाई थी.

एनआईए के आला अधिकारी ने बताया कि निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह ने इन लोगों को यह आश्वासन दिया था कि वह हथियारों को लाने ले जाने में तथा अन्य संरक्षण प्रदान करने में अपनी भूमिका अदा करेगा. यही कारण है कि वह इन आतंकियों तथा गोला बारूद को खुद अपनी गाड़ी में रख कर ले जा रहा था. एनआईए ने अपना आरोप पत्र आज कोर्ट के सामने पेश कर दिया है और मामले की जांच अभी भी जारी है.

ये भी पढ़ें:

गलवान घाटी में अपने कैंप उखाड़ने को मजबूर हुआ चीन, 1.5 KM तक पीछे हटे चीनी सैनिक 

शहीद CO ने चार महीने पहले ही जताया था चौबेपुर SHO-विकास दुबे की मिलीभगत का शक, SSP को लिखी थी चिट्ठी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget