एक्सप्लोरर

गलवान घाटी में अपने कैंप उखाड़ने को मजबूर हुआ चीन, 1.5 KM तक पीछे हटे चीनी सैनिक

भारत और चीन के बीच मई के महीने से तनाव की स्थिति बनी हुई है. लेकिन अब चीन ने गलवान घाटी में अपने कैंप पीछे हटा लिए हैं.

नई दिल्ली: भारत और चीन सीमा विवाद के बीच बड़ी खबर आई है. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन ने 1.5 से 2 किमी तक अपने टैंट पीछे कर लिए हैं. ये टैंट चीने ने पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 से पीछे किए हैं. पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 वही जगह से जहां 15-16 जून की दरम्यानी रात भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. चीन ने ये टैंट डिसइंगेजमेंट के तहत पीछे हटाए हैं. दोनों देशों की सेना ने डिसइंगेजमेंट पर सहमति जताई है और सेनाएं मौजूदा स्थान से पीछे हटी हैं. इस डिसइंगेजमेंट के साथ ही भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच नियंत्रण रेखा पर बफर जोन बन गया है.

इस मामले पर रक्षा विशेषज्ञ केके सिन्हा ने कहा, "हमने चीन से कहा था कि गलवान घाटी पर हमारा अधिकार है, आप यहां से अपनी सेना हटा ले, लेकिन वह नहीं माने. फिर भारत-चीन के बीच सेनाओं के 5 किमी पीछे हटने की बात हुई थी. लेकिन चीनी सेना अभी सिर्फ 1.5 किमी पीछे हटी है."

दरअसल, भारत और चीन की सेनाओं के बीच 30 जून को करीब 10 घंटे तक कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी. इस बातचीत का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख के टकराव वाले क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे करने के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देना था. भारत ने पुरानी स्थिति बहाल करने और तत्काल चीनी सैनिकों को गलवान घाटी, पेंगोंग सो और अन्य इलाकों से वापस बुलाने की मांग की थी.

इससे पहले दोनों पक्षों के बीच 22 जून को हुई वार्ता में पूर्वी लद्दाख में तनाव वाले सभी स्थानों पर पीछे हटने को लेकर परस्पर सहमति बनी थी. पहले दो दौर की बातचीत एलएसी के पास चीनी जमीन पर मोल्दो में हुई थीं. गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद सरकार ने सशस्त्र बलों को 3500 किलोमीटर लंबी एलएसी के पास चीन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी छूट दे दी.

7 हफ्तों से भारत और चीन के सेनाओं के बीच तनाव

पूर्वी लद्दाख के विभिन्न स्थानों पर गत सात हफ्ते से भारत और चीन के सेनाओं के बीच तनाव है और यह तनाव और बढ़ गया जब 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए. चीनी पक्ष को भी नुकसान हुआ लेकिन उसने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की.

गलवान घाटी कहां है

गलवान घाटी पूर्वी लद्दाख और अक्साई चिन के बीच भारत और चीन बॉर्डर के पास है. यहां पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) अक्साई चिन को भारत से अलग करती है. अक्साई चिन को विवादित क्षेत्र इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस पर भारत और चीन दोनों ही अपना दावा करते हैं. गलवान घाटी चीन के दक्षिणी शिनजियांग और भारत के लद्दाख तक फैली है. गलवान नदी के एक तरफ भारत की ओर गलवान है, वहीं तो दूसरी तरफ चीन है.

गलवान घाटी नाम कैसे पड़ा?

गलवान नदी काराकोरम की पहाड़ियों की श्रेणियों से निकलती है और चीन से होते हुए लद्दाख के श्योक नदी में मिल जाती है. गलवानी नदी करीब 80 किलोमीटर लंबी है और सैन्य दृष्टि से इसका महत्व बहुत ज्यादा है. 2001 में 'सर्वेंट्स औफ साहिबस' किताब में अंग्रेजों के एक खास नौकर का जिक्र मिलता है. जिसके मुताबिक गलवान इलाके की खोज करनेवाले गुलाम रसूल गलवान थे. जिनके नाम पर लद्दाख के उत्तर पूर्व इलाके का नाम पड़ा.

भारत के लिए क्यों अहम है गलवान घाटी?

JNU के पूर्व प्रोफेसर और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार एसडी मुनि बताते हैं कि गलवान घाटी भारत के लिए सामरिक रूप से काफी अहम है. क्योंकि ये पाकिस्तान, चीन और लद्दाख की सीमा के साथ जुड़ा हुआ है. 1962 की जंग के दौरान भी गलवान घाटी जंग का प्रमुख केंद्र रहा था.

ये भी पढ़ें- गलवान घाटी में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर अजय देवगन ने किया फिल्म बनाने का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drug Mafia: दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया
दुबई में दबोचा गया भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जैज़! जल्द लाया जाएगा इंडिया
Iran-US War: 'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, रॉउज एवन्यू कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
'यही सही मौका...', खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Embed widget