एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं पर जल्द करें सुनवाई, महबूबा मुफ्ती ने CJI चंद्रचूड़ से क्यों की ये अपील?

Jammu Kashmir: चीफ जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. इसी बीच शनिवार (1 जुलाई) को पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने उनसे अनुरोध किया.

Jammu Kashmir: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने चीफ जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ (CJI Chandrachud) से अनुच्छेद 370 को लेकर शनिवार (1 जुलाई) को अनुरोध किया. 

मुफ्ती ने सीजीआई चंद्रचूड़ से 5 अगस्त, 2019 में 370 को रद्द करने को चुनौती देने संबंधी याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करने को कहा है. इस समय चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. उन्होंने शुक्रवार (30 जून) को श्रीनगर में 19वीं विधिक सेवा प्राधिकरण बैठक में उद्घाटन भाषण दिया था. इसके एक दिन पहले वह जम्मू में नये उच्च न्यायालय परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए थे. 

महबूबा मुफ्ती ने क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में कहा, ‘‘हम प्रधान न्यायाधीश  चंद्रचूड़ का जम्मू कश्मीर में स्वागत करते हैं. उन्हें अनुच्छेद 370 और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बरकरार रखने के प्रति देश के लोगों की प्रतिबद्धता की याद दिलाते हैं. ’’ उन्होंने अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं पर जल्द सुनावाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. 

क्या आरोप लगाया?
महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने असंवैधानिक और गैर कानूनी तरीके से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था. मुफ्ती ने  ट्वीट कर दावा किया कि चार साल हो गए फिर भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है. हमारे हजारों युवा बिना किसी मुकदमे के जेल में बंद हैं. यह प्रक्रिया ही सजा बन गई है.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय मर्जी से हुआ, मजबूरी से नहीं तो फिर इसे संविधान के दिए गए बुनियादी अधिकारों और गारंटी से क्यों वंचित किया जा रहा है? मुझे पूरी उम्मीद है कि आपकी उपस्थिति इन गंभीर मुद्दों पर प्रकाश डालेगी. 

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code Issue: क्या इस बार भी 5 अगस्त को मोदी सरकार उठाएगी बड़ा कदम? UCC को लेकर हैं अटकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget