एक्सप्लोरर

फुटबॉलर से आतंकी बना जम्मू-कश्मीर का ये युवा

बेटे के आतंकवादी बनने के सदमे से उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिवार वालों को बेटे के आतंकवादी बनने की जानकारी सोशल मीडिया से ही हुई.

जम्मू: दक्षिण कश्मीर का रहने वाला माजिद इरशाद खान नाम का एक फुटबॉलर अचानक से आतंकी बन गया. अब परिवार उसे वापस घर लाना चाहता है. परिवार का कहना है कि माजिद का ब्रेनवॉश किया गया है, जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया. वहीं, जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुनीर खान ने कहा है कि माजिद वापस अपने परिवार में शामिल हो जाए तो हम स्वागत करेंगे. कौन है माजिद इरशाद? श्रीनगर से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के सादिकाबाद इलाके में 20 साल के माजिद इरशाद कश्मीर में लश्कर-ए-तैएबा का नया पोस्टर बॉय बन गया है. इरशाद बचपन से ही काफी मेधावी था. चाहे पढ़ाई हो या फिर खेलकूद, हर क्षेत्र में वो आगे रहता था. वह अपने इलाके का प्रसिद्ध फुटबॉलर था. उसके अचानक आतंकवादी बनने से हर कोई हैरान है. बेहतरीन गोलकीपर था माजिद इरशाद माजिद इरशाद के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में काफी अच्छे अंक आए थे. उसे फुटबॉल खेलना काफी पसंद था. 9वीं क्लास में वह अनंतनाग के क्रिकेट और फुटबॉल क्लब का हिस्सा बन गया था. उसे टीम का बेहतरीन गोलकीपर माना जाता था. परिवार को सोशल मीडिया से मिली माजिद के आंतकी बनने की जानकारी 20 साल का माजिद इरशाद खान दक्षिण कश्मीर का रहने वाला है. उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं. बेटे के आतंकवादी बनने के सदमे से उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिवार वालों को बेटे के आतंकवादी बनने की जानकारी सोशल मीडिया से ही हुई. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें माजिद एके 47 के साथ दिखा. अपने एक दोस्त की वजह से आतंकवादी बना था माजिद बताया जा रहा है कि माजिद अपने एक दोस्त की वजह से आतंकवादी बना. माजिद का दोस्त यावर निसार जुलाई में एक आतंकवादी गुट से जुड़ गया था. एक महीने बाद ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया. माजिद अपने दोस्त की मौत से इतना दुखी हुआ कि उसने भी आतंकवादी गुट जॉइन कर लिया. आतंकवादी बनने के लिए गायब होने से पहले माजिद ने खुद को समाज से दूर कर लिया था. वो किसी से भी बात करना पसंद नहीं करता था. दोस्तों ने की लौट आने की गुजारिश माजिद के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उससे लौट आने की गुजारिश की है. जम्मू कश्मीर  पुलिस के आईजी मुनीर खान के मुताबिक, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि माजिद फूटबाल खिलाडी था या कुछ और हम बस चाहते है कि वह वापस लौट आए. माजिद के दोस्त ने फेसबुक पर लिखी भावुक पोस्ट माजिद के एक दोस्त ने फेसबुक पर लिखा- ‘’आज मैंने तुम्हारी मां और अब्बू को देखा. वो पूरी तरह से टूट चुके हैं. प्लीज लौट आओ. इस तरह अपने मां-बाप को मत छोड़ो. प्लीज वापस आ जाओ. तुम अपने मां-बाप की इकलौती उम्मीद हो. वो तुमसे बिछड़ना नहीं सह पाएंगे. जब मैंने उन्हें देखा तब वो रो रहे थे. प्लीज माजिद उनके लिए लौट आओ. हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं.’’ जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी माजिद जैसे लड़को के वापस लौटने में मदद देने का फैसला किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget