एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: हंदवारा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 6 घंटे से ज्यादा समय से मुठभेड़ जारी, आतंकी घेरे गए

हंदवारा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ कई घंटों से जारी है. सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को घेर लिया है.

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के हंदवारा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. हंदवारा के छंगमुल्ला गांव में छुपे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ शनिवार शाम को उस समय शुरू हुई जब आतंकियों ने तलाशी ले रहे सेना के जवानों को निशाना बनाया. पिछले छह घंटे से ज्यादा समय से यह मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने 5-6 आंतकियों को घेर लिया है. फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है.

बता दें कि इन आंतकियों को पहले भी दो बार सेना के जवानों ने घेरा गया था लेकिन ये भाग गए थे. ये आंतकी 24 अप्रैल को सीमापार से भारत आए थे. इन आतंकियों के साथ सेना की यह तीसरी मुठभेड़ है इसलिए इस बार स्पेशल फोर्स बुलाई गई है.

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार आतंकियों का यह ग्रुप पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में धूम रहा है. इससे पहले शुक्रवार शाम को भी हंदवारा के वुद्देर्बाला में इन आतंकियों को घेरा गया था लेकिन आतंकी ज़बरदस्त गोलीबारी करके भाग निकलने में कामयाब रहे.

सूत्रों के मुताबिक 5-6 आतंकियों के इस ग्रुप ने कुछ दिन पहले ही सीमा पर की थी. यह ग्रुप 24 अप्रैल को हंदवारा के हफ्रादा के जंगलों के रस्ते सीमा पार करके भारतीय इलाके में घुस आये थे और तभी सबसे पहली मुठभेड़ इनकी सना के जवानों से हुई थी. इस मुठभेड़ में भी आतंकी भाग निकलने में कामयाब हुए थे.

इसके बाद 1 मई को सुरक्षा बलों के एक बार फिर आतंकियों को हंदवारा के वुद्देर्बाला में देखा. सुरक्षा बलों ने तुरंत ही यहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया. यह ऑपरेशन पहाड़ी जंगल के इलाके में चला लेकिन आतंकी एक बार फिर सुरक्षाबलों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहे.

सेना के सूत्रों के अनुसार यह सभी आतंकी जंगल में मुठभेड़ में माहिर है और इनकी ट्रेनिंग भी काफी अच्छी लग रही है. इसी लिए सेना हर कदम एहतियात से उठा रही है.

वही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में डांगरपोरा गांव में शनिवार सुबह से जारी मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया. इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों और उग्र भीड़ के बीच हुई झड़प में छह आम नागरिक भी ज़ख़्मी हुए थे.

जम्मू कश्मीर में कोरोना के बीच भी सुरक्षा बलों के ऑपरेशन जारी है. 1 अप्रैल से अब तक हुई विभिन्न मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 32 आतंकियों को मार गिराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात की संभावना!, तमिलनाडु में लौटता मानसून सक्रिय
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget