एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 24 घंटे के भीतर 5 आतंकवादियों को किया ढेर

Jammu-Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया.

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले में आज एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया. इससे पहले सोमवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया था. 

बारामूला में मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार देर रात सोपोर के पेठसीर में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारी के मुताबिक, उनकी पहचान की जा रही है और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है.

इस बीच, कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विजय कुमार ने कहा कि कश्मीर में इस साल 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है. कुमार ने ट्वीट किया कि जम्मू कश्मीर पुलिस, अन्य सुरक्षा बलों और कश्मीर के लोगों के सामूहिक प्रयास से कश्मीर क्षेत्र में 2021 में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया किया गया है.

श्रीनगर में दो ढेर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन 'द रेसिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ)' के दो शीर्ष कमांडरों को मार गिराया था. ये शहर में कई लोगों की हत्या और युवाओं को हथियार उठाने के लिए गुमराह करने में शामिल थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे लंबे समय तक सक्रिय आतंकवादियों में से एक और टीआरएस का प्रमुख अब्बास शेख और उसका सहयोगी (डिप्टी) शाकिब मंजूर शहर के अलोची बाग इलाक़े में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए.

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘ हमें इलाके में उनकी मौजूदगी की जानकारी थी. सादी वर्दी में पुलिस के जवानों ने तत्काल इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों को ललकारा, जिन्होंने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई और ये दोनों मारे गए.’’ उन्होंने बताया कि शेख और मंजूर के मारे जाने से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. 

पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच 45 मिनट तक फोन पर हुई बात, अफगानिस्तान के हालात पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget