एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

Jammu Kashmir Encounter : पुलवामा के चांगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने बुधवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी समेत जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले (Pulwama district) में सुरक्षबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी समेत तीन आतंकियों को बुधवार की सुबह मार गिराया. मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे. इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है. कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पुलवामा के चांदगाम में मुठभेड़ के दौरान जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. इनमें से एक पाकिस्तान का नागरिक था. इनके पास से 2 एम-4 कार्बाइन्स, एक एके-47 रायफल और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

इससे पहले, कश्मीर जोन पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने चांदगाम गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा था लेकिन उनके नहीं मानने पर मुठभेड़ शुरू हुई. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए इस ऑपरेशन में कल ही एक बड़ी कामयाबी अपने नाम की थी. दरअसल, सुरक्षाबलों ने कल श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था.

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

दो खूंखार आतंकवादी को मार गिराया 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कल यानी 4 जनवरी को श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में मारे गए आतंकवादी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में की, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. 

ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि एक अन्य विदेशी आतंकी को भी मार गिराया गया. हालांकि बाद में कहा गया कि सिर्फ सलीम मारा गया है. सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज भागने में सफल रहा लेकिन उसे पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इसी अभियान के दौरान हाफिज को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि हाफिज उर्फ हमज़ा बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या समेत अन्य आतंकी वारदातों में शामिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Corona Positive: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन में गए, कल देहरादून में की थी रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget