एक्सप्लोरर

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 2 से 3 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, मुठभेड़ में तीन जवान जख्मी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

Jammu Kashmir Encounter: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले के हालन के जंगल में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. शुक्रवार (4 अगस्त) को पुलिस (Jammu Kashmir Police) और सेना (Indian Army) की एक संयुक्त टीम की ओर से हालन के जंगलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. 

कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि माना जा रहा है कि 2-3 आतंकवादी फंसे हुए हैं. मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इससे पहले बीती 1 अगस्त को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त अभियान में कुलगाम में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ग्रेनेड फेंकने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. 

पुंछ में मारे गए थे चार आतंकी

सुरक्षा बलों ने तब चार आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. ये सभी कुलगाम के रहने वाले थे. इसके अलावा बीते महीने 18 जुलाई को पुंछ के सिंधरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था. सेना के अधिकारियों ने कहा था कि मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से चार एके-47 राइफलें, दो पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद की गई थी.

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी के ASI सर्वे को दी मंजूरी, कहा- 'इमारत को नुकसान पहुंचाए बिना...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget