जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में घर में घुसकर बीजेपी कार्यकर्ता की आतंकियों ने की हत्या
बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता शबीर अहमद भट्ट की देर रात करीब 2:30 बजे अज्ञात आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने देर रात एक बीजेपी कार्यकर्ता की घर में घुसकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता शबीर अहमद भट्ट की देर रात करीब 2:30 बजे अज्ञात आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमले के बाद आतंकी फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. आतंकी कश्मीर में राजनीतिक दलों को निशाना बनाते रहे हैं.
Jammu and Kashmir: Shabir Ahmad Bhat, who is affiliated with the Bharatiya Janata Party (BJP), was shot dead by terrorists at around 2:30 am today at his home in Pulwama's Rakh-e-litter. pic.twitter.com/30ALqDerat
— ANI (@ANI) August 22, 2018
18 अगस्त को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता के आवास पर हमला कर दिया था। आतंकवादियों ने चित्रागम गांव में एनसी नेता और विधायक शौकत हुसैन गनई के घर के बाहर गार्ड पोस्ट पर फायरिंग की। वहीं 17 अगस्त को कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था.
सत्यपाल मलिक J&K और लालजी टंडन बिहार के नए राज्यपाल बने
पाकिस्तान गए सिद्धू के सिर पर पांच लाख रुपये के ईनाम की घोषणा
Source: IOCL



























