एक्सप्लोरर

जम्मूः राजौरी में सेना को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक आतंकी हुआ ढेर

घाटी में लगातार आतंक का साया मजबूत कर रहे आतंकियों पर सेना कहर बनकर टूट रही है.जम्मू के राजौरी जिले के कालाकोट तहसील में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है.

जम्मू: जम्मू के राजौरी जिले के कालाकोट तहसील में गुरुवार रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. वहीं इस इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का साझा सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.

दरअसल, गुरुवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात सुरक्षाबलों को एक खुफिया सूचना मिली थी. जिसके आधार पर कालाकोट तहसील के मियाडी के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस गांव के लोगों ने सेना को बताया था कि उन्होंने इस जंगल में कुछ संदिग्ध हलचल देखी है. जिसके बाद सुरक्षा बल भी हरकत में आ गए.

गुरुवार सुबह से चलाए गए इस सर्च ऑपरेशन में देर शाम तक सुरक्षाबलों को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन शाम होते होते सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को घेर लिया जहां पर यह आतंकी छिपे थे. सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख हथियारबंद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्यवाही में एक आतंकी मारा गया.

जम्मू कश्मीर पुलिस के राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने बताया कि इस ऑपरेशन में गुरुवार देर शाम तक एक आतंकी मारा गया था. उसके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है. रात होने के कारण फिलहाल एनकाउंटर रोक दिया गया है, लेकिन जंगल को पूरी तरह से घेर लिया गया है. शुक्रवार सुबह होते ही इस ऑपरेशन को दोबारा शुरू किया गया और इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है.

यह भी पढ़ेंः

भारत और चीन के कोर कमांडरों की शनिवार को बैठक, सीमा पर तनाव कम करने पर होगी बातचीत

लंदन: भारतीय मूल के ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget