एक्सप्लोरर

जम्मू: आतंकियों को ले जा रहे ट्रक ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ जारी, आज मारे गए थे जैश के तीन आतंकी

सुरक्षा एजेंसियों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि कश्मीर में बर्फ़बारी के चलते एलओसी से घुसपैठ करने में नाकाम आतंकी अब अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर रहे हैं.पुलिस इस मामले में गिरफ्तार ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ कर रही है और उनसे आतंकियों के घुसपैठ के रूट को समझने की कोशिश की जा रही है.

जम्मू: जम्मू के नगरोटा इलाके में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार तड़के एक ट्रक में जम्मू से श्रीनगर जा रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों के मुताबिक यह तीनों आतंकी गुरुवार को सीमापार से घुसपैठ कर जम्मू पहुंचे थे. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर नगरोटा के पास बने टोल प्लाजा के ठीक सामने अनंतनाग के ट्रक नंबर जेके-03 एफ़-1478 को यहां तैनात सुरक्षाबलों ने सुबह करीब साढ़े 5 बजे रोका और ट्रक की तलाशी शुरू कर दी. लेकिन, जब तक कोई कुछ समझ पाता इस ट्रक में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और एक जवान को घायल कर दिया. सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मौके पर ही मारा गया, जबकि दो अन्य आतंकी हाईवे के साथ ही जंगल के इलाके में भाग खड़े हुए. अफरातफरी में ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर ने भी भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मौके के भागे आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

दरअसल, जिस ट्रक में यह आतंकी सवार होकर श्रीनगर जा रहे थे, वो अनंतनाग का है. सुरक्षाबलों की माने तो यह आतंकी बुधवार या गुरूवार को कठुआ के हीरानगर से घुसपैठ कर भारत पहुंचे थे और इस ट्रक में सवार होकर वो श्रीनगर जा रहे थे. ट्रक में केमिकल की बोरियां थी और इन्हीं बोरियों के बीच आतंकियों के छिपने के लिए विशेष कैविटी बनायी गयी थी. इसी कैविटी में बैठकर तीनों आतंकी श्रीनगर जा रहे थे. आतंकी अपने साथ 6 एके-47 राइफल, दो दर्जन से अधिक ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी लाये थे. पुलिस की मानें तो आतंकी यह हथियार श्रीनगर में सक्रिय आतंकियों को देने के लिए लेकर जा रहे थे.

सुरक्षा एजेंसियों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि कश्मीर में बर्फ़बारी के चलते एलओसी से घुसपैठ करने में नाकाम आतंकी अब अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर रहे हैं. यह आतंकी श्रीनगर पहुंचने के लिए ट्रकों का सहारा ले रहे हैं. सितम्बर 2018 में आतंकी इसी तरह की कैविटी बनाकर पीओपी से भरे एक ट्रक में सवार होकर श्रीनगर जा रहे थे और जम्मू के झज्जर कटोली इलाके में उन्हें मार गिराया गया था. इस बार आतंकी उसी तरीके से ट्रक में कैविटी बना कर श्रीनगर जा रहे थे, लेकिन इस बार ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

सुरक्षाबलों को यकीन है कि गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ में वो आतंकियों के घुसपैठ का सटीक स्थान और उनकी इस कार्यप्रणाली को भेदने में कामयाब होंगे. शुक्रवार दोपहर बाद तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों आतंकियों को मार गिराया. पुलिस के मुताबिक ट्रक ड्राइवर और हेल्पर ने अपने बयान में तीन आतंकियों को लाने की बात कही थी जिन्हें मार गिराया गया है. लेकिन, वहीं पुलिस के पास इस ट्रक में एक चौथे आतंकी के छिपे होने की भी खबर आयी थी जिसके बाद इस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. फिलहाल, पुलिस इस मामले में गिरफ्तार ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ कर रही है और उनसे आतंकियों के घुसपैठ के रूट को समझने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

पीएम हिंसा के साथ हैं या अहिंसा के साथ हैं? विकास के साथ हैं या अराजकता के साथ हैं- प्रियंका गांधी

संसद में आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश, वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर 6-6.5 फीसदी रहने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget