एक्सप्लोरर

'BJP के सुपरस्टार प्रचारक...', तमिलनाडु में ईडी ऑफिसर की गिरफ्तारी पर जयराम रमेश का तंज

ED Officer Attested: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल डराने-धमकाने के लिए करती है. इससे ईडी, सीबीआई और आइटी की प्रतिष्ठा का नुकसान हुआ.

Jairam Ramesh on ED Officer Attested: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के एक अधिकारी की तमिलनाडु में गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने बीजपी पर तंज कसा है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी के सुपरस्टार प्रचारकों में से एक इस बार तमिलनाडु में मुसीबत में हैं.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ''कुछ हफ्ते पहले राजस्थान में एक ईडी अधिकारी को 15 लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा गया था. अब ईडी के एक और अधिकारी को जबरन वसूली और रिश्वतखोरी के मामले में 20 लाख रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है."

छोटे-छोटे वसूली रैकेट चला रहे अधिकारी- जयराम रमेश

रमेश ने आगे कहा, "मोदी सरकार ने विपक्ष और सरकार से सवाल करने वालों को परेशान करने और डराने-धमकाने के लिए ईडी, सीबीआई और आइटी को राजनीतिक औजार में बदलकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. अब इनके अधिकारी अपने स्तर पर छोटे-छोटे वसूली रैकेट चला रहे हैं."

तमिलनाडु पुलिस ने ईडी अधिकारी (अंकित तिवारी) को शुक्रवार (1 दिसंबर) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिफ्तारी के बाद उनके आवास और मदुरै स्थित ईडी ऑफिस की तलाशी ली गई. इस दौरान कई डॉक्यूमेंट जब्त किए गए. पुलिस का दावा है कि अंकित तिवारी का पीछा करते हुए 20 लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया.

राजस्थान में हुई थी ईडी अधिकारी की गिरफ्तारी

इससे पहले राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जयपुर में ईडी के अधिकारी को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था. इस मामले को लेकर एसीबी ने बताया था कि ईडी अधिकारी नवल किशोर और उनके सहयोगी रिश्वत के तौर पर 17 लाख रुपये की मांग कर रहे थे,  लेकिन उन्हें घूस के रूप में 15 लाख रुपये ही दिए गए थे.

ये भी पढ़ें: ED Officer Attested: घूस लेने के लिए कार से भाग रहा था ईडी अधिकारी, पुलिस ने 8 किलोमीटर पीछा कर रंगे हाथों पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget