एक्सप्लोरर

Jairam Ramesh On PM Modi: ‘मोदी सरकार विदेशी सहायता लेकर...’ जयराम रमेश ने लगाया फोन हैक कराने का आरोप

Congress On PM Modi: तमाम मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर कांग्रेस अब एक नए मुद्दे को हवा दे रही है. इसके तहत उसका कहना है कि देश के लोगों के फोन हैक कराए जा रहे हैं.

Jairam Ramesh Attack On PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद से पार्टी की ओर से हर रोज मोदी सरकार पर हमले किए जा रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक बार फिर मोदी सरकार पर देशवासियों का फोन हैक कराने का आरोप लगाया है.

दरअसल, एक समाचार चैनल ने एक खबर को लेकर ट्वीट किया. जिसमें कहा गया कि पेगासस जैसा नया स्पाईवेयर खरीदने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है. इसका बजट 986 करोड़ रुपये बताया गया है. इसी खबर को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखा, “मोदी सरकार ने पिछले चुनावों से पहले विदेशी मदद से पेगासस के द्वारा देश के नागरिकों, विपक्ष, न्यायपालिका, चुनाव आयुक्त, पत्रकारों पर जासूसी की. अब चुनाव से पहले एक बार फिर विदेशी सहायता लेकर देशवासियों के फोन को हैक कराने की साजिश सामने आ गई है. यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है.”

जेपीसी गठन पर अड़ी कांग्रेस

वहीं, इससे पहले शनिवार (01 अप्रैल) को संसद के गतिरोध पर बात करते हुए एक बार फिर संयुक्त संसदीय समिति के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. कांग्रेस अडानी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति गठित किए जाने की मांग कर रही है. दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने व्यवधानों के बीच संसद में चर्चा के बिना प्रमुख विधेयकों और बजट के पारित होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा.             

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रमेश ने कहा कि सरकार ने लोकसभा में हंगामे के बीच वित्त विधेयक पारित कराया और इसी तरह की स्थिति में राज्यसभा ने उसे वापस कर दिया. आने वाले दिनों में इस तरह के और विधेयक पारित हो सकते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा, ''अगर जेपीसी की मांग को कूड़ेदान में डाला जाता है तो दुख की बात है कि विधेयक हंगामे में पारित होंगे.''

सरकार के प्रति आक्रामक कांग्रेस

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मुद्दे पर भी कांग्रेस सरकार के प्रति आक्रामक है. राहुल की संसद सदस्यता जाने के पीछे कांग्रेस ने अडानी विवाद को ही कारण बताया है. प्रेस वार्ता के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि अडानी मामले में जेपीसी की मांग को लेकर सभी 19 विपक्षी दल एकजुट हैं और सोमवार (3 अप्रैल) को भी अपनी मांग जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi On PM: '20000 करोड़ किसके हैं', अब सोशल मीडिया के जरिये राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा, जानें और क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget