एक्सप्लोरर

जहांगीरपुरी हिंसा पर बीजेपी ने की आम आदमी पार्टी की घेराबंदी, शरद पवार ने केजरीवाल का किया बचाव

दिल्ली के जहांगीरपुरी दंगे के एक आरोपी मोहम्मद अंसार के सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी दिल्ली में सियासी लड़ाई का हथियार बन गई है. बीजेपी अंसार और आम आदमी पार्टी के संबंधों पर सवाल कर रही है.

दिल्ली के जहांगीरपुरी दंगे के बहाने बीजेपी और आम आदमी पार्टी के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं. अंसार और आम आदमी पार्टी के कनेक्शन की जांच की मांग को लेकर बीजेपी नेता आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे. जहांगीरपुरी दंगे के एक आरोपी मोहम्मद अंसार के सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी दिल्ली में सियासी लड़ाई का हथियार बन गई है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता आज इस सिलसिले में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने वाले हैं. वो अंसार और आम आदमी पार्टी के कथित संबंधों की जांच की मांग करेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली में हमें 52 फीसदी वोट मिलते हैं. हर दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी को समर्थन देता है. आदेश गुप्ता की मेरे साथ भी फोटो है, अगर उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस पर हमला कराया तो क्या वह मैंने कराया. सब बीजेपी की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है.

जहांगीरपुरी दंगे पर सियासत तेज

उधर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी के आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हो रहे हमलों का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र की जिम्मेदारी है, केजरीवाल सरकार की नहीं. ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर सही तरीके से मेंटेन करना केंद्र सरकार का काम है. उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने देश में हो रही हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. इसके साथ ही उन्होंने एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. दिग्विजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बीजेपी की बी टीम करार दिया है. देश में हो रही हिंसा की घटनाओं पर पीएम की चुप्पी पर दिग्विजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी किसी के उंगली के चोट लगने पर ट्वीट कर देते हैं और पूरे देश में जो धार्मिक उन्माद फैला हुआ हैं उस पर कुछ नहीं बोलते.

दिग्विजय सिंह ने अमित शाह से मांगा जवाब

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसियां किस लिए हैं. इनका कमिटमेंट एक व्यक्ति के लिए होना चाहिए या संविधान के लिए? आज FIR दर्ज की गई है कि, उनको जुलूस निकालने की परमिशन नहीं थी. फिर जुलूस निकालने क्यों दिया? अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और जो भी जिम्मेदार लोग हैं उन्हें तत्काल रुप से हटाया जाना चाहिए. उधर गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए जो भी जरुरी कदम हो उठाए जाएं. जांच में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना अनुमति नहीं निकाल पाएंगे धार्मिक जुलूस या शोभायात्रा

दिल्ली दंगे में चौथी FIR, भीड़ के बीच गोली चलाने वाला सोनू चिकना गिरफ्तार... पढ़ें अब तक के 10 बड़े अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget