एक्सप्लोरर
क्या सिद्धू को कांग्रेस में नहीं मिलेगा डिप्टी सीएम का पद?

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू 9 जनवरी यानी परसों कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले कांग्रेस में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं. एबीपी न्यूज पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का इंटरव्यू दिखाने के बाद सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा है कि सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्या भूमिका होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है? सिद्धू डिप्टी सीएम के उम्मीदवार होंगे या नहीं इसके बारे में भी उन्हें कुछ पता नहीं है. आपको बता दें कि एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाने का कोई वादा नहीं किया गया था. कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाने की कोई बात नहीं हुई. सिद्धू अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे. अमरिंदर सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू खुद ही कांग्रेस में आए. कैप्टन ने कहा, 'बीजेपी से उनका बिगड़ गया उसके बाद उनके पास दूसरा विकल्प नहीं था. मैं चाहता था कि वो कांग्रेस में आएं. मैं उन्हें पसंद करता हूं.' साथ ही अमरिंदर सिंह ने कहा कि 'मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस करेंगी. अगर सिद्धू उप-मुख्यमंत्री बने तो भी मैं इसका विरोध नहीं करूंगा.' उन्होंने ये भी बताया कि सिद्धू को कांग्रेस में लेने से पहले राहुल गांधी ने उनसे सलाह ली थी. यहां देखिए कैप्टन अमरिंदर सिंह से एबीपी न्यूज़ की खास बातचीत
और पढ़ें























