एक्सप्लोरर

Illegal Sand Mining: पंजाब के CM चन्नी के रिश्तेदार की बढ़ी मुश्किलें, घर से करोड़ों की बरामदगी के बाद आयकर विभाग कसेगा शिकंजा

पंजाब में अवैध माइनिंग के मामले में पड़ रहे छापों के दौरान अब तक लगभग 10 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं. छापेमारी कार्रवाई जारी है.

ED Raids On Bhupinder Singh Honey: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार हनी की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है. हनी के घर से करोड़ों रुपये की बरामदगी के बाद आयकर विभाग अपना शिकंजा कसेगा. आयकर विभाग हनी के घर से बरामद रकम के स्त्रोतों को बारे में जानना चाहिए. इसके साथ ही, आयकर विभाग की तरफ से इसकी भी जांच की जाएगी की हनी ने अपनी वार्षिक आईटीआर में इस रकम का उल्लेख किया था भी या नहीं. ईडी की रिपोर्ट के बाद आयकर विभाग एक्शन में आएगा. पंजाब में अवैध माइनिंग के मामले में पड़ रहे छापों के दौरान अब तक लगभग 10 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं. छापेमारी कार्रवाई जारी है. सूत्रों के मुताबिक इसमें ज्यादातर पैसा हनी के यहां से मिला है.

गौरतलब है कि मंगलवार को अवैध रेत खनन मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, मोहाली में होमलैंड सोसाइटी (Homeland Society) के जिस मकान पर छापा मारा गया वो सीएम चन्नी का एक करीबी रिश्तेदार बताया जाता है. हालांकि ईडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. जो करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है वो सीएम चन्नी के साले का लड़का है. उसका नाम भूपिंदर सिंह हनी है. साल 2018 में ईडी ने कुदरत दीप सिंह के खिलाफ रेत खनन का पर्चा किया था, जिसमें हनी का नाम आया है. ईडी की ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है.     

ये भी पढ़ें: Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, चरणजीत चन्नी का नहीं दिया साथ 

सीएम चन्नी बोले- दबाव बनाने की कोशिश

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में जब चुनाव हुए थे तो ऐसे ही रेड हुई थी. ईडी की रेड करवा कर दबाव बनाया जा रहा है. अब जब चुनाव आ गए हैं तो इनको ईडी की रेड याद आ गई है. ये सब दबाव हम झेलने के लिए तैयार है. कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को दबाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि साल 2018 की किसी एफआईआर को आधार बनाकर ये रेड की जा रही है. तब तो मैं सीएम भी नही था. पिछले दिनों में जो कार्यक्रम हुए है आप सब को पता है उसके बदले में अब ये पंजाब की कांग्रेस को और मुझे दबाने की ये सब कोशिश की जा रही है. ये सफल नहीं होगी. हम चुनाव को आगे बढ़ाएंगे. इसे विफल नहीं होने देंगे. हमारे मंत्रीयो और मुझे टारगेट किया जा रहा है. पंजाबी कभी दबते नही है मै ये बता देना चाहता हूं.''

ये भी पढ़ें: UP Assembly Elections: योगी के लड़ने का दवाब या पार्टी की इच्छा? किन कारणों से अखिलेश ने बनाया विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget