एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में भारत का एक और कीर्तिमान, ISRO आज दोपहर लॉन्च करेगा PSLV-C50

पिछले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में दो तूफ़ान देखे गए जिसके कारन भारी से भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण इसरो को मौसम के ठीक होने का इंतज़ार था. सीएमएस -01 का जीवनकाल सात साल का होगा और जुलाई 11 , 2011 को प्रक्षेपित किये गए Gsat - 12 का रिप्लेसमेंट होगा.

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो तकनीक के क्षेत्र में नित नए आयाम छू रहा है. इसरो पीएसएलवी-सी 50 को आज श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित करेगा, जिसके ज़रिये संचार उपग्रह सीएमएस-01 को अंतरिक्ष में भेजा जायेगा. जिसकी 25 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

इसरो ने कहा कि पीएसएलवी का 52वां मिशन पीएसएलवी-सी 50 श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय प्रक्षेपण पैड से संचार उपग्रह सीएमएस-01 का प्रक्षेपण करेगा. प्रक्षेपण अस्थायी तौर पर आज दोपहर 3:41 बजे निर्धारित है, जो मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. संचार उपग्रह सीएमएस-01 ‘एक्सटेंडेड सी बैंड’ में सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है जिसके दायरे में भारत की मुख्य भूमि, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप द्वीप समूह होंगे. सीएमएस-01 देश का 42 वा संचार उपग्रह है.

इस साल के दूसरे और आखिरी लांच के लिए इसरो पिछले कईं दिनों से इंतज़ार में था. दरअसल पिछले कुछ दिनों में बंगाल की खाड़ी में दो तूफ़ान देखे गए जिसके कारन भारी से भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण इसरो को मौसम के ठीक होने का इंतज़ार था. सीएमएस -01 का जीवनकाल सात साल का होगा और जुलाई 11 , 2011 को प्रक्षेपित किये गए Gsat - 12 का रिप्लेसमेंट होगा. नवंबर 7 को प्रक्षेपित किये गए EOS - 01 रिमोट सेंसिंग सॅटॅलाइट के बाद ये इस साल का दूसरा प्रक्षेपण होगा. कोरोना के कारण इस साल करीब १० लांच प्रभावित हुए हैं.

इसके बाद दो और सैटेलाइट Gisat1 और माइक्रोसैट लॉन्च के लिए तैयार है. जो कि अब अगले साल के शुरुवात में प्रक्षेपित किए जाएंगे. इन उपग्रहों का कोड़ नेम बदला जा सकता है. आपको बतादे कि GiSat 1 को मार्च इस साल प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण रद्द करना पड़ा था. जिसके बाद कोरॉना के चलते इसरो के बजट पर भी इसका खासा असर पड़ा है. स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) या मिनी PSLV और साथ ही री युसेबल लॉन्च व्हीकल का परीक्षण भी अगले साल किया जाएगा.

कई दशकों से नेटवर्क कनेक्टिविटी का इंतजार कर रहे अंडमान और निकोबार आइलैंड में एक और सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केवल करीब 2313 किलोमीटर का बिछाया जा रहा है. वहीं इस संचार उपग्रह से देश के ग्रामीण इलाकों और खास कर लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलेगी जो देश के डिजिटल भारत के कदम को और मजबूत करेगा.

ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन का 22वां दिन, सड़क से हटाने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई किसानों के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने की खुदकुशी, राहुल बोले- मोदी सरकार की क्रूरता ने हद पार की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
अल्बानिया में विरोध प्रदर्शन पर भिड़े शिवसेना नेता, राउत के बयान पर प्रियंका का पलटवार
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
विजयादशमी पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश, ‘अधर्म पर धर्म की होती है जीत’
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग
'विरोध प्रदर्शन के जरिए एकजुट किया जाता है, लेकिन...', मोहन भागवत बोले- जब यही लोग

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget