एक्सप्लोरर
ईरान ने किया 25 भारतीय मछुआरों को रिहा, सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

फाइल फोटो
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि ईरान ने 25 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है. इन मछुआरों को उनके बहरीनी नौकाओं के साथ हिरासत में ले लिया गया था. स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे तमिलनाडु के 25 भारतीय मछुआरों की रिहाई और उन्हें वापस बहरीन भेजे जाने की जानकारी देते हुए खुशी हो रही है. इन्हें ईरानी कोस्ट गार्ड ने मार्च 2017 से पांच बहरीनी नौकाओं के साथ हिरासत में रखा हुआ था.’’ स्वराज ने रिहाई को सुगम बनाने के लिए अथक प्रयासों के लिए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास का भी शुक्रिया अदा किया.
I am happy to inform that 25 Indian fishermen from Tamil Nadu who were detained by Iranian Coast Guards since March 2017 /1
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 8, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL



























