एक्सप्लोरर

International Yoga Day 2022: आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

International Yoga Day: दुनिया को सेहतमंद जिंदगी जीने का संदेश देने के लिए हर साल आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी.

International Yoga Day 2022: शरीर को चुस्त-दुरुस्त और मन को शांत रखने के लिए दुनियाभर में ज्यादातर लोग योग (Yoga) का सहारा ले रहे हैं. दुनियाभर में योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है. आज मंगलवार के दिन दुनियाभर में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है.

इस दिन दुनियाभर के कई देशों में लोग इकट्ठा होकर योग दिवस को मनाने के लिए योग करते नजर आते हैं. देशभर में योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 75 मंत्री देश के 75 अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर योग करते नजर आएंगे.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल भारत की ओर से की गई थी. सबसे पहले साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत की थी. संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को हर साल 21 जून के दिन अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा कर दी गई. 2015 से हर साल अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है.

International Yoga Day 2022: आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम

हर साल की तरह इस साल भी भारतीय आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम चुनी है. मंत्रालय के अनुसार इस बार 'योगा फॉर ह्यूमैनिटी' (Yoga For Humanity) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम चुना गया है. जिसका अर्थ मानवता के लिए योग होता है. 

योग का महत्व

आज के आधुनिक दौर में व्यस्तता के बीच शरीर को निरोग और स्वस्थ रखने में योग सभी की मदद करता है. शारीरिक और मानसिक प्रकार की सभी बिमारियों को शरीर से दूर रखने के साथ ही योग सभी के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ता है. रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में विकास होने के साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम होता है.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 पर खास

इस साल 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मौके पर जहां पीएम मोदी (PM Modi) कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर पैलेस ग्राउंड (Mysore Palace Ground) में योग करते नजर आएंगे. वहीं उनकी कैबिनेट के 75 मंत्रियों को देश की 75 अलग-अलग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर योग करते देखा जाएगा. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) नासिक(Nashik) के पवित्र ज्योतिर्लिंग त्रिम्बेकेश्वर मंदिर (Jyotirlinga Trimbekeshwar Temple) परिसर में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कोयंबटूर (Coimbatore) में, विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. jaishankhar) दिल्ली (Delhi) के लोटस टैंपल (Lotus Temple) में योग करते दिखाई देंगे.

इसे भी पढ़ेंः
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी किस चेहरे पर लगाएगी दांव? इन नामों की हो रही है चर्चा

PM Modi Karnataka Visit: मैसूर में प्रधानमंत्री ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन, बोले- कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है डबल इंजन की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget