एक्सप्लोरर

अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले अल्पेश ठाकोर की इनसाइड स्टोरी

अल्पेश ठाकोर पाटन जिले के राधनपुर सीट से विधायक बने हैं. उन्होंने 2011 में गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना और 2015 में ओबीसी एससी-एसटी एकता मंच नाम के दो संगठन खड़े किए.

नई दिल्ली: गुजरात की युवा त्रिमूर्ति यानी पाटीदार आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल, दलित अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी वर्ग की राजनीति करने वाले अल्पेश ठाकोर पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगता रहा है. इनमें से अल्पेश और जिग्नेश ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर ली है. इन तीनों के सहारे कांग्रेस ने गुजरात की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने की असफल कोशिश की. पीएम मोदी ने चुनाव नतीजों के बाद इसे जातिवादी राजनीति की हार और विकास की जीत बताया.

जातिवादी राजनीति करने का आरोप झेल रहे अल्पेश ठाकोर ने अपनी शादी में जाति का बंधन तोड़ दिया था. बीस साल पहले अल्पेश ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था. अल्पेश ठाकोर जहां क्षत्रिय ठाकोर जाति से आते हैं, वहीं उनकी पत्नी किरण ठाकोर ब्राह्मण जाति से हैं. 42 साल के अल्पेश ने 1997 में किरण से शादी की थी. अल्पेश ने बताया कि वो और किरण एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. अल्पेश के मुताबिक शादी में जाति बंधन आड़े नहीं आई. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा 19 साल का है. किरण ने कहा कि उनके पति पर जातिवाद का आरोप लगाना गलत है, उन्हें सबका समर्थन हासिल है.

अल्पेश ठाकोर पाटन जिले के राधनपुर सीट से विधायक बने हैं. उन्होंने 2011 में गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना और 2015 में ओबीसी एससी-एसटी एकता मंच नाम के दो संगठन खड़े किए. 2011 से पहले वो कांग्रेस में सक्रिय थे. लेकिन 2011 में दलगत राजनीति से अलग होकर खुद का संगठन बनाया और अब उनकी पहुंच सीधे राहुल गांधी तक है. उनके पिता और दादा भी राजनीति में रहे हैं.

ये रोचक बात है कि अल्पेश ठाकोर का परिवार पहले जनसंघ और बीजेपी की राजनीति से जुड़ा था लेकिन 1995 में अल्पेश के पिता खोडाजी ठाकोर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. पिता के नक्शे कदम पर बेटे ने भी कांग्रेस की ही राजनीति की.

जातिवादी राजनीति के आरोप पर अल्पेश उल्टा बीजेपी पर ही जाति-धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हैं. अल्पेश ने कहा कि वो समाज के हक की बात करते हैं. गांवों का विकास करना उनका लक्ष्य है. यूं तो हर गुजराती शख्स की बोली से मिठास टपकती है लेकिन अल्पेश और भी लुभावने तरीके से अपनी बात रखते हैं.

दिल्ली जा कर देश की राजनीति करने के सवाल पर अल्पेश मुस्कुरा कर बोले 'राहुल भईया चाहेंगे तो जरूर जाऊंगा'. लेकिन अल्पेश के लिए दिल्ली अभी दूर है क्योंकि पहले उन्हें राज्य की सत्ता में कांग्रेस की वापसी करवानी है. इस बार मौका कांग्रेस के हाथ आया लेकिन मुंह ना लगा. अल्पेश कहते हैं कि 'अगर हमारे बड़े नेताओं ने अपनी सीट जीत ली होती तो हम सरकार में होते, इसका मलाल रहेगा'. हालांकि बड़े कांग्रसियों की हार अल्पेश के लिए बड़ा मौका भी है. वो अब राज्य कांग्रेस के अहम नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन पर विधानसभा में नजर रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
Bharatpur News: ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget