एक्सप्लोरर

ड्रैगन के डर ने 'गरुड़' को किया भारत के करीब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच बुधवार को जकार्ता में हुई शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का एलान किया.

नई दिल्लीः एशियाई मोहल्ले में चीन के बढ़ते रुबाब ने कई बिखरे पड़ोसियों को भी करीब ला दिया है. अब इसे चीनी दखल को लेकर दक्षिण पूर्व एशियाई कुनबे में बढ़ती बेचैनी का असर कहिए या फिर संतुलन साधने की रणनीति, इंडोनेशिया और भारत ने अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच बुधवार को जकार्ता में हुई शिखर वार्ता के बाद दोनों देशों ने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का एलान किया. दोनों नेताओं ने वार्षिक शिखर वार्ता की परंपरा शुरू करने पर भी सहमति जताई.

मोदी-विडोडो वार्ता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा दोनों देशों के बीच हुआ नया रक्षा सहयोग समझौता. इसके तहत भारत और इंडोनेशिया ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, सैन्य साजो-सामान के साझा विकास व उत्पादन तथा क्षमता विस्तार के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया. इस कड़ी में दोनों नेताओं ने इंडोनेशिया की कंपनी पीटी पिंडाड और आर्मर्ड प्लेट बनाने वाली भारतीय कंपनी भुखनवल इंडस्ट्रीज़ के बीच हुए करार का स्वागत किया. साथ ही पीटी पिंडाड और टाटा मोटर्स के बीच चल रहे सहयोग पर भी संतोष जताया.

दोनों देशों की रक्षा सेनाओं के बीच बेहतर टॉमेलव समझ के लिए भारत और इंडोनेशिया जल्द ही संयुक्त नौसैनिक और वायुसेना अभ्यास भी करेंगे. द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और इंडोनेशिया आतंकवाद, आतंकी वित्तपोषण, तस्करी, अवैध हथियारों और साइबर अपराधों के खिलाफ मिलकर काम करेंगे.

इंडोनेशिया और भारत के बीच बढ़ते सामरिक सहयोग को हिन्द-प्रशांत इलाके में चीन के बढ़ते रुबाब से मुकाबले की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. इंडोनेशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंताएं बढ़ी है. ऐसे में दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा मुल्क इंडोनेशिया, भारत के साथ करीबी साझेदारी बढ़ाकर संतुलन बनाने की जुगत में है. वहीं भारत की कोशिश भी हिन्द महासागर के इस करीबी पड़ोसी के साथ संबंधों को मजबूत कर इलाके में अपनी पैठ मजबूत करने की है.

द्विपक्षीय शिखर वार्ता के बाद जारी साझा बयान में दोनों देशों ने चीन का नाम लिए बिना समुद्री सीमा निर्धारण के लिए संयुक्त राष्ट्र नियमों को आधार मानने पर ज़ोर दिया. ज़ाहिर तैऊर पर इशारा दक्षिण चीन सागर के विवाद की ओर था जिसमें चीन अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के बावजूद UN नियमों को ठेंगा दिखा रहा है. हिन्द प्रशांत क्षेत्र में समान-विचार-साझेदारी मजबूत करने के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया त्रिपक्षीय रणनीतिक वार्ता का आयोजन नवम्बर 2018 में करेंगे.

मोदी-विडोडो वार्ता के दौरान रक्षा के अलावा आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी बात हुई. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक सहयोग सामझौते को जल्द पूरा कर लागू करने का सकंल्प जताया. दोनों मुल्कों के बीच इंडोनेशिया के सबांग द्वीप के बंदरगाह को विकसित करने के लिए एक संयुक्त कार्यदल भी बनाया है.

इंडोनेशिया: पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा- दुनिया में बढ़ा भारत का मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget