एक्सप्लोरर

Indigo Pilot Death: दो दिन में दो पायलट की मौत, एक ने एयरपोर्ट तो दूसरे ने फ्लाइट में दम तोड़ा

Delhi Doha Flight: दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भर रही एक फ्लाइट में पायलट की मौत से लोग दहशत में आ गए तो वहीं इंडिगो एयरलाइन के एक पायलट की विमान उड़ाने से पहले ही मौत हो गई.

Indigo Pilot Death: भारत में बीते दो दिनों में दो अलग-अलग एयरलाइन में दो पायलट की हार्ट अटैक से मौत हो गई. एक पायलट की मौत जहां फ्लाइट टेक ऑफ करने से पहले ही हो गई तो दूसरे पायलट की मौत तब हुई जब फ्लाइट हवा में थी.

नागपुर-पुणे जाने वाली फ्लाइट गुरुवार (17 अगस्त 2023) को जब टेक ऑफ करने वाली थी उससे ठीक पहले पायलट की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक यात्री जोकि हृदयरोग का डॉक्टर था उसने देखा कि पायलट कोई रिस्पॉंस नहीं दे रहा है. उसने जांच की तो उसको पायलट के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखाई दी. जिसके बाद उसने मेडिकल टीम को सूचना दी. मेडिकल टीम पायलट को हॉस्पिटल लेकर गईं जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली-दोहा फ्लाइट में हुई दूसरे पायलट की मौत
कतर एयरवेज के पायलट की गुरुवार (17 अगस्त 2023) को तब मौत हो गई जब वह वह अतिरिक्त चालक दल के सदस्य के रूप में दिल्ली-दोहा उड़ान में था. इसी उड़ान के दौरान अचानक उसको हार्ट अटैक आया और उसकी फ्लाइट में ही मौत हो गई. इससे पहले मृतक पायलट ने स्पाइसजेट, एलायंस एयर और सहारा के साथ काम किया था. 

क्या बोली विमानन कंपनी?
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (डीजीसीए) ने दो भारतीय पायलटों की मौत पर दुख जताते हुए उनकी मौत की पुष्टी की है. वहीं इंडिगो एयरलाइन ने अपने पायलट के मारे जाने पर बयान भी जारी किया है. उनके बयान के मुताबिक, हमें आज सुबह नागपुर में हमारे पायलट के निधन पर दुख पहुंचा है. नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई जहां से उनको अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हमारी संवेदना उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.

हालांकि उनके इस बयान पर अस्पताल ने आपत्ति जताई है. अस्पताल ने अपने प्रेस नोट में कहा है कि उनको जब अस्पताल लेकर आया गया था तभी उनकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढे़ं: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की संभावना जल्द, अमेरिकी कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'ऐसे स्वागत हुआ जैसे पाकिस्तान...', धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बोले गौरव गोगोई
'ऐसे स्वागत हुआ जैसे पाकिस्तान...', धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget