एक्सप्लोरर

Indigo Flight Emergency Door: ‘बीजेपी के VIP बिगड़ैल', तेजस्वी सूर्या पर हावी हुआ विपक्ष, एयरलाइन पर उठ रहे सवाल

Opposition On BJP: इंडिगो फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खुलने के मामले में बीजेपी सवालों के घेरे में आ गई है. विपक्ष के कई नेताओं ने बीजेपी पर मनमानी और बदमाशी करने का आरोप लगाया है.

Congress Over Indigo Emergency Door Open: पिछले साल 10 दिसंबर को इंडिगो की एक फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोले जाने का मामला सामने आया था. इस मामले को लेकर अब विपक्ष के तमाम नेता बीजेपी पर हावी हो गए हैं. कांग्रेस के सीनियर लीडर रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने ट्वीट कर बीजेपी को बदमाश बताया. उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने वाला कोई और नहीं, बल्कि बेंगलुरु साउथ से पहली बार सांसद बने तेजस्वी सूर्या थे. 

केवल कांग्रेस ही नहीं, कई विपक्षी नेताओं ने इस रिपोर्ट को लेकर तेजस्वी सूर्या को घेरना शुरू कर दिया है. इंडिगो ने मंगलवार (17 जनवरी) को एक बयान में कहा कि पिछले साल 10 दिसंबर को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई 7339 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से इमरजेंसी गेट खोल दिया था. जब यह गेट खोला गया तो फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी थी. इसके कारण इंडिगो 6E-7339 फ्लाइट 2 घंटे लेट हुई. 

राजनीतिक विवाद 

कई मीडिया रिपोर्ट्स ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि 32 वर्षीय बेंगलुरु दक्षिण सांसद सूर्या ही वह यात्री थे जिन्होंने इमरजेंसी गेट खोला था. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. कांग्रेस ने सवाल किया है कि सरकार ने इस घटना को इतने लंबे समय तक क्यों छिपाया. अब तक न तो सूर्या और न ही उनके कार्यालय ने आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. 

'बीजेपी के वीआईपी ब्रैट'

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विट कर कहा, “बीजेपी के वीआईपी ब्रैट! एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या इसने यात्री सुरक्षा से समझौता किया? ओह! आप बीजेपी के वीआईपी नेता के बारे में सवाल नहीं पूछ सकते!"

वहीं, कांग्रेस के एक और नेता अभिषेक मनु सिंघवी का आरोप है कि "ऐसा लगता है कि कोई व्यक्ति राजनीतिक जीवन में बड़ा हासिल करने के लिए बहुत उत्सुक है. ऐसा नहीं होना चाहिए. राजनीति में सफलता के बाद अस्थिरता और अहंकार नहीं आना चाहिए.'' 

पहचान बताने से एयरलाइन का इनकार 

केवल कांग्रेस ही नहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पूछा कि क्या इंडिगो ने इस घटना की सूचना डीजीसीए को दी है? क्या किसी को इस घटना में खुद एक्शन नहीं लेना चाहिए? जबकि एयरलाइन ने यात्री की पहचान के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. एयरलाइन ने कहा कि यात्री ने कार्रवाई के लिए तुरंत माफी मांगी है. 

असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट कर लिखा, "खैर अगर आपके पास 'संस्कारी' नाम है तो यह होना ही है (कि नाम छिपा लिया जाए). अगर नाम अब्दुल है तो आकाश ही सीमा है. प्लीज अपनी सीट बेल्ट हमेशा लगा कर रखिए.'' 

ये भी पढ़ें: 

जजों की नियुक्ति में सरकार की हिस्सेदारी होना कितना सही, जानिए वरिष्ठ वकीलों की राय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget