एक्सप्लोरर

देश के पहले कोरोना क्लस्टर आगरा में फिर से वायरस का कहर, 138 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

आज जो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें आठ जमाती हैं. आगरा में कुल 138 मरीजों में 60 जमाती हैं.

नई दिल्ली: देश के पहले कोरोना क्लस्टर आगरा में एक बार फिर इस वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 138 हो गई है. आज की जांच रिपोर्ट में 35 नए मामले सामने आए हैं. कल 104 से यह संख्या सीधे 138 हो गई है.

इन मामलों में आगरा के पारस अस्पताल, फतेहपुर सीकरी के गाइड जावेद अली और डॉ प्रमोद मित्तल के संपर्क में आने वालों की बड़ी संख्या है. आज जो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें आठ जमाती हैं. आगरा में कुल 138 मरीजों में 60 जमाती हैं.

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के जिन 15 जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील करने का फैसला लिया है, उसमें आगरा भी शामिल है.

मालूम हो कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के आगरा मॉडल की तारीफ की थी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि देश का पहला कोरोना क्लस्टर आगरा में ही बना था जिसके बाद आगरा प्रशासन हरकत में आया और यहां बने हॉटस्पॉट को खत्म किया. इसके लिए स्मार्ट सिटी के लिए बनाए गए वॉररूम को कोरोना वॉर रूम में तब्दील किया गया और सख्त कंटेनमेंट प्लान और लॉक डाउन यहां लागू किया गया.

कैसे हॉटस्पॉट की ट्रेसिंग की गई

आगरा में पहला मामला कहां से आया सबसे पहले ये जाने के लिए प्रशासन इसमें जुट गया. जिसके बाद प्रशासन को पता चला 25 फरवरी वो पहला संक्रमित शख्स इटली से दिल्ली में आया. उसी दिन वो व्यक्ति दिल्ली से आगरा अपने घर और फैक्ट्री गया. यही दिनचर्या उसकी रोज़ की थी. 28 और 29 फरवरी को वो संक्रमित व्यक्ति रेस्टोरेंट और फैक्ट्री गया. उसके बाद अगले दो दिन घर पर रहने के बाद वो 2 मार्च को अस्पताल गया जहां वो कोरोना वायरस से संक्रमित है ये बात पता चली. कुछ इस तरह से क्लस्टर वाले इलाकों में आगरा प्रशासन ने कांटेक्ट ट्रेसिंग की और तुरंत कंटेनमेंट प्लान तैयार किया. संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क आए सभी लोगों को क्वारांटीन किया गया.

कंटेनमेंट प्लान

इसके बाद से आगरा प्रशासन ने तुरंत कंटेनमेंट प्लान लागू किया. संक्रमित व्यक्ति जिस जगह रहता था उसके 3 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट एरिया मार्क किया गया. वहीं उसके 5 किलोमीटर बाहर के दायरे को बफर जोन. तुरंत 1248 टीम बनाई गई जिसमें एएनएम और आशा वर्कर्स के साथ मेडिकल स्टाफ शामिल किया गया. इन मेडिकल टीम ने 165060 घरों में जाकर 930651 लोगों की स्क्रीनिंग और चेकिंग की. जिसमें से 2500 लोगों में खासी जुकाम और बुखार के लक्षण दिखाई दिए. जिसमें से 36 लोग हाल में विदेश यात्रा से लौटे थे. इन सभी लोगों को और अनटीन और आइसोलेशन में रखा गया.

आगरा प्रशासन ने हर संभव कोशिश की ताकि कोरोना का संक्रमण ना फैले. लगातार बढ़ते मामलों को देखते ही पूरा प्रशासन हरकत में आया और देश में सबसे पहले सामने आए क्लस्टर को रोका. लेकिन एक बार फिर आगरा में बढ़ रहे मामले प्रशासन की मुश्किल बढ़ा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget