एक्सप्लोरर

थाईलैंड ओपन खेलने गईं भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव, खेलना मुश्किल

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइन नेहवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. साइना को योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भाग लेना है पर इस खबर के बाद उनका खेलना मुश्किल है.

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर प्रभावित रहा था और अब साइना योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हैं. यह टूर्नामेंट 12 से 17 जनवरी तक चलने वाला है लेकिन अब साइना का खेलना मुश्किल है.

इससे पहले, लंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य पदक विजेता ने बीडब्ल्यूएफ द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लगाये गये प्रतिबंधों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कई ट्वीट किए थे. साइना ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में सभी के नेगेटिव आने के बाद भी फिजियो और प्रशिक्षक हम से नहीं मिल सकते? हम चार सप्ताह तक खुद को फिट कैसे रखेंगे. हम बेहतर स्थिति में टूर्नामेंट खेलना चहते हैं. कृपया इसका हल निकालें.’’

थाईलैंड में है भारतीय दल 

भारत का पूरा दल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के दो सुपर 1000 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड की राजधानी में है. साइना ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘‘हमें वार्म अप/ कूल डाउन /स्ट्रेचिंग / के लिए समय नहीं दिया जा रहा है. हम यहां दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच मुकाबले की बात कर रहे है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने फिजियो और ट्रेनर को यहां लाने के लिए काफी खर्च किया है. अगर वे हमारी मदद नहीं कर सकते तो यह बात हमें पहले क्यों नहीं बताई गयी थी?’’

ये खिलाड़ी भी हुए थे टूर्नामेंट में शामिल 

गौरतलब है कि एच एस प्रणय, पारुपल्ली कश्यप, समीर वर्मा, ध्रुव कपिला, मनु अत्री भी टूर्नामेंट के लिए बैंकाक पहुंचे थे. पारुपल्ली  कश्यप ने पत्नी साइना के साथ सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा था, ‘‘लंबे इंतजार के बाद हम थाईलैंड में कोर्ट (खेल) में वापसी करेंगे. काफी उत्सुक हूं.’
साइना के पास मार्च तक का समय बता दें कि तोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए साइना के पास मार्च तक का समय है, ऐसे में साइना इस बात को लेकर चिंतित थीं कि उचित प्रशिक्षण की कमी से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है. विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने इस मुद्दे को लेकर बीडब्ल्यूएफ से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी टीम को अभ्यास के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिल रहा है. एक ही समय पर जिम करना है. ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए मार्च तक का समय है ऐसे में फिटनेस के लिए यह अच्छा नहीं है.’’
ये भी पढ़ें :- IND Vs AUS: पूर्व कप्तान ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया की जीत का दावा किया, टीम इंडिया के सामने है यह मुश्किल माल्या को झटका, लंदन कोर्ट ने कानूनी लड़ाई के लिए मोटी रकम जारी करने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget