एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के नापाक ड्रोन साजिश के खिलाफ भारतीय सुरक्षाबलों ने तैयार की ये रणनीति

बीती शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पाकिस्तान जिस तरह ड्रोन को हथियार बनाकर जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया, उसके बाद अब ड्रोन का खतरा लगातार आसमान में मंडरा रहा है.

जम्मू: जम्मू एयर फोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन के हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अब पाकिस्तान के इस नापाक साजिश का जवाब देने के लिए कमर कस ली है. जम्मू में पुलिस सीमावर्ती इलाकों में जाकर आमलोगों को ड्रोन और इससे उभर रहे नए खतरों से वाकिफ करवा रही है.

बीती शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पाकिस्तान जिस तरह ड्रोन को हथियार बनाकर जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया, उसके बाद अब ड्रोन का खतरा लगातार आसमान में मंडरा रहा है. पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल न केवल जम्मू में सुरक्षित ठिकानों को निशाना बनाने के लिए कर रहा है, बल्कि लगातार ड्रोन से जम्मू में अहम सैन्य ठिकानों की निगरानी भी कर रहा है.

ड्रोन के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए अब सुरक्षाबलों ने भी इस खतरे से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. जहां एक तरफ सुरक्षा बल जम्मू में सैन्य और दूसरे अहम ठिकानों की सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं वहीं, पाकिस्तान की इस ड्रोन वाली साजिश को नाकाम करने के लिए अब आम लोगों का सहारा लिया जा रहा है.

जम्मू पुलिस ने सांबा जिले जिले में ड्रोन के इस खतरे से निपटने के लिए अब आम लोगों को भी अपने साथ शामिल कर लिया है. सांबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अब गांव-गांव जाकर आम लोगों को ड्रोन के खतरे से अवगत करवा रही है. ताकि पाकिस्तान के किसी भी दुःसाहस का जवाब दिया जाए. जम्मू पुलिस के मुताबिक ड्रोन का खतरा लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में आम लोगों की आंखों का भी सहारा पुलिस ले रही है.

उनके मुताबिक सीमा पर रह रहे ये लोग अब पुलिस के लिए आंख कान और नाक का इस्तेमाल करेंगे और किसी भी ड्रोन को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे. जम्मू पुलिस का दावा है कि गांव वालों को ड्रोन दिखाने का मकसद यह है कि उन्हें एक तो ड्रोन से वाकिफ कराया जाए और दूसरा इससे लगातार बढ़ रहे खतरे से निपटने के लिए इन लोगों का भी सहयोग मांगा जाए.

वही, ड्रोन के खतरे से अब आम लोग भी अवगत है. आमलोगों का दावा है कि जिस तरह से पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल अब आतंकी गतिविधियों में कर रहा है उससे निपटने के लिए वह भी सुरक्षा बलों का सहयोग करने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: जम्मू के एयरबेस पर हमले के दौरान इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास पर दिखा ड्रोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget